कांग्रेस बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, पांच जून तक अभियान पूरा करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
gaya news

बैठक में शामिल लोग

Gaya News : गया में आयोजित कांग्रेस प्रखंड अध्यक्षों की बैठक में संगठन सृजन अभियान को मजबूत बनाने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया. प्रखंड अध्यक्षों को पांच जून तक अभियान पूरा करने का निर्देश दिया गया.

विज्ञापन

Gaya News (गया से नीरज कुमार की रिपोर्ट):
राजेंद्र आश्रम स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में जिला कांग्रेस प्रखंड अध्यक्षों की बैठक आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार ने की. बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन सृजन अभियान को मजबूत करना एवं अधिक से अधिक लोगों को संगठन सृजन से जोड़ना था. बैठक को प्रदेश द्वारा मनोनीत गया जिला प्रभारी कपिल देव प्रसाद यादव ने मुख्य रूप से संबोधित किया.

कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से जोड़ने पर जोर

उन्होंने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से जोड़ने पर जोर दिया. बैठक में सभी प्रखंड अध्यक्षों से संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान एवं आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया. साथ ही कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया. बैठक में प्रखंड अध्यक्षों को संगठन सृजन अभियान पांच जून तक पूरा करने का निर्देश भी दिया गया.

बैठक में चंद्रिका यादव, प्रखंड अध्यक्ष सतीश कुमार, प्रिंस कुमार, रणजीत सिंह, नवल शर्मा, विद्या शर्मा, युगल प्रसाद सिंह, प्रदीप शर्मा, अशोक भारती, डॉ. सलोनी, शिवनाथ प्रसाद, संतोष कुमार, सविंदर चौधरी, सेना प्रसाद, पूनम कुमारी, रामपुकर सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे.

Also Read: गया पितृपक्ष मेला पर रेलवे की अनोखी डॉक्यूमेंट्री, आस्था और सेवा का दिखा संगम

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन