Bajaj Chetak vs TVS iQube: दोनों में से किसे खरीदने पर कम EMI देनी होगी? देखें कंपैरिजन

Updated:
विज्ञापन

Bajaj Chetak vs TVS iQube

बजाज चेतक और टीवीएस आईक्यूब, दोनों ही इलेक्ट्रिक स्कूटरों के बीच EMI का गणित समझना जरूरी है. जानें कौन सा स्कूटर आपके बजट में फिट बैठेगा और उसकी EMI कितनी होगी. साथ ही, फीचर्स और रेंज की भी करें तुलना.

विज्ञापन

बीते कुछ सालों में इंडियन इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में बिक्री के मामलों में जबरदस्त उछाल देखने को मिली है. हाल ही में पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी, कॉस्ट ऑफ ऑनरशिप और E20 पेट्रोल के प्रभाव को लेकर आशाकाओं के कारण ज्यादा-से-ज्यादा ग्राहक ईवी की तरफ बढ़ रहे हैं. इसी में TVS iQube और Bajaj Chetak देश में काफी समय से सबसे अधिक सेल होने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटरों की सूची में आते हैं. जहां टीवीएस आईक्यूब को डेली अप-डाउन के लिए डिजाइन किया गया सिंपल, व्यवहारिक और बिना किसी तामझाम वाला ई-स्कूटर है, वहीं बजाज चेतक रेट्रो-थीम लुक के लिए पॉपुलर है. यदि आपको दोनों मॉडल पसंद हैं और फाइनेंस पर किसी एक को लेना चाहते हैं, तो तुलना के लिए यह आर्टिकल देखें.

विज्ञापन

Bajaj Chetak vs TVS iQube: EMI कितनी देनी पड़ेगी?

यदि आपको दोनों इलेक्ट्रिक गाड़ियां पसंद है और इसे फाइनेंस पर लेने की सोच रहे हैं, तो उसकी सुविधा भी मार्केट में उपलब्ध है. बजाज चेतक और टीवीएस आईक्यूब की EMI तुलना करने के लिए हमने दोनों स्कूटरों के बेस और टॉप वेरिएंट को रखा है. इसके लिए ब्याज दर 9.5 पर्सेंट रखा है, जबकि लोन अमाउंट एक्स शोरूम का 100 प्रतिशत है. इसमें EMI की समय अवधि 24 महीने यानि 2 साल रखी है.

मॉडललोन राशि (एक्स-शोरूम कीमत का 100%)ब्याज दरलोन अवधिहर महीने की EMI
बजाज चेतक C2501₹95,8029.5%24 महीने₹4,399
बजाज चेतक C3501₹1,52,1409.5%24 महीने₹6,985
TVS iQube 2.2 kWh₹94,4349.5%24 महीने₹4,322
TVS iQube ST 5.3 kWh₹1,58,8349.5%24 महीने₹7,293

कैलकुलेशन के अनुसार, बजाज चेतक की मंथली EMI वेरिएंट के आधार पर 4,399 रुपये और 6,985 रुपये होगी. वहीं, टीवीएस आईक्यूब की महीने की इएमआई वेरिएंट के आधार पर 4,332 रुपये और 7,293 रुपये होगी. 

हालांकि, आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि महीने की EMI कई कारणों पर निर्भर करती है. लोन अमाउंट, ब्याज दर, डाउन पेमेंट और चुने गए अवधि के हिसाब से ही तय होती है.

ये भी पढ़ें:Honda Activa रही सबसे आगे, iQube की भी रिकॉर्ड बिक्री, देखें जून 2026 के 10 बेस्ट-सेलिंग स्कूटर्स

Bajaj Chetak vs TVS iQube: फीचर्स 

आईक्यूब स्मार्टएक्सकनेक्ट जैसे फीचर मिलते हैं, जिसमें 5.2 इंच TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले शामिल है, जो 118 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स देता है. इसमे अलेक्सा इंटीग्रेशन का ऑप्शन भी मिलता है. इसके अलावा टर्न बाय टर्न नेविगेशन, रियल टाइम डिस्प्ले इमप्टी, लाइव ट्रैकिंग और क्रैश अलर्ट जैसे फीचर्स भी हैं.

वहीं, बजाज चेतक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाली TFT और LCD डैश, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, OTA अपडेट्स, हिल होल्ड असिस्ट, मल्टीपल राइड्स मोड, रिवर्स गियर और की-लेस ऑपरेशन जैसे फीचर्स मिलेंगे.

Bajaj Chetak vs TVS iQube: रेंज 

बजाज चेतक के बेस वेरिएंट (C25) में 2.5 kW का बैटरी मिलता है, जबकि टॉप (C35) में 3.5 kWh बैटरी लगी है. सबसे उच्च वेरिएंट की IDC क्लेम्ड रेंज 135 किलोमीटर बताई जाती है. वहीं, टीवीएस आईक्यूब कुल 5 वेरिएंट्स के साथ आता है. इसके टॉप वेरिएंट में 5.3 kW वाला बैटरी लगाया गया है, जो 212 किलोमीटर रेंज देने की क्षमता रखती है. 

ये भी पढ़ें: Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्या-क्या मिलता है? खरीदने से पहले जानें इसका हर एक फीचर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola