अगस्त में इन कंपनियों ने बेची सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स, इस कंपनी ने फिर किया टॉप

Updated:
विज्ञापन

अगस्त में इन कंपनियों ने सबसे ज्यादा बेची इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स

भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री लगातार बढ़ रही है. अगस्त महीने की बात करें तो TVS ने एक बार फिर बाजी मारी है. अगर Ola Electric को छोड़ दें तो सभी कंपनियों की बिक्री में इजाफा हुआ है.

विज्ञापन

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स (EV) का क्रेज लगातार बढ़ रहा है. अगस्त महीने के सेल्स आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं. सरकार के VAHAN (वाहन) पोर्टल के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की सेल्स में भारी उछाल आया है. ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) को छोड़ दें, तो लगभग सभी प्रमुख ईवी कंपनियों की सालाना बिक्री (Year-on-Year) में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है.

विज्ञापन

वाहन (Vahan) डैशबोर्ड से मिले डेटा के अनुसार, अगस्त महीने में टीवीएस (TVS) ने इस सेगमेंट में अपना दबदबा बरकरार रखा है, तो वहीं बजाज (Bajaj) ने भी तेजी से वापसी करते हुए टीवीएस से अपना फासला काफी कम कर लिया है.

टीवीएस और बजाज का बाजार पर कब्जा

  • TVS Motors (नंबर 1): अगस्त में टीवीएस ने सबसे ज्यादा 48,873 यूनिट्स की बिक्री की है. पिछले साल के मुकाबले कंपनी की सेल्स में 91% का भारी उछाल आया है. फिलहाल टीवीएस का मार्केट शेयर 27% है. कंपनी की इस सफलता में TVS iQube की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है. (हालांकि, जुलाई के मुकाबले अगस्त में सेल्स 12% कम रही है).
  • Bajaj Auto (नंबर 2): बजाज ने अगस्त में 235% की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज करते हुए 41,019 यूनिट्स बेची हैं. पिछले साल अगस्त में बजाज ने मात्र 12,246 ईवी बेचे थे. अब कंपनी का मार्केट शेयर बढ़कर 22% हो गया है.

ये भी पढ़ें: फुल बैटरी में 150km रेंज की गारंटी, मेटल बॉडी और कीमत ₹80 हजार से कम... डेली आने-जाने के लिए बेस्ट है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

एथर और हीरो विडा का कैसा रहा हाल?

  • Ather Energy (नंबर 3): 49% की सालाना ग्रोथ के साथ एथर ने 28,708 यूनिट्स बेचकर तीसरा स्थान हासिल किया है.
  • Hero Vida (नंबर 4): हीरो मोटोकॉर्प के ईवी ब्रांड 'विडा' ने 38% की ग्रोथ के साथ 18,978 स्कूटर्स बेचे हैं.

नोट: टीवीएस, बजाज, एथर और हीरो विडा- इन चारों टॉप कंपनियों की सालाना बिक्री भले ही बढ़ी है, लेकिन जुलाई महीने की तुलना यानी Month-on-Month बेसिस पर अगस्त की सेल्स में हल्की गिरावट दर्ज की गई है.

क्या कहती है अगस्त की रिपोर्ट कार्ड

नीचे दिए गए तालिका में सभी टू-व्हीलर ईवी कंपनियों के अगस्त बिक्री के आंकड़ें दिए गए हैं.

कंपनी का नामअगस्त में बिक्री (यूनिट्स)सालाना ग्रोथ (YoY)
TVS Motor48,87391%
Bajaj Auto41,019235%
Ather Energy28,70849%
Hero Vida18,97838%
Ola Electric13,849(गिरावट दर्ज की गई)
Greaves E-Mobility8,61289%
River Mobility5,134170%
BGauss Auto4,844180%
Simple Energy1,635122%
Motovolt Mobility1,365509% (सबसे ज्यादा)

सोर्स: VAHAN पोर्टल (अगस्त 2026 रजिस्ट्रेशन डेटा)

ओला को लगा झटका, मोटोवोल्ट की 509% की छलांग

इस पूरी रिपोर्ट में सबसे चौंकाने वाली बात ओला इलेक्ट्रिक की रही. ओला एकमात्र ऐसा बड़ा प्लेयर रहा, जिसकी सालाना सेल्स में अगस्त के महीने में गिरावट दर्ज की गई है. कंपनी ने केवल 13,849 यूनिट्स ही बेचीं.

वहीं, छोटी और नई कंपनियों ने बाजार में कमाल का प्रदर्शन किया है. मोटोवोल्ट मोबिलिटी (Motovolt Mobility) ने सबसे ज्यादा 509% की ग्रोथ के साथ 1,365 यूनिट्स बेची हैं. रिवर मोबिलिटी, बीगॉस और सिंपल एनर्जी ने भी 100% से ज्यादा की शानदार ग्रोथ दर्ज की है.

नए लॉन्च: बाजार की इस बढ़ती डिमांड को देखते हुए कंपनियों ने नए मॉडल भी पेश किए हैं. हाल ही में एथर (Ather) ने अपना नया स्कूटर 'कोणार्क' और सिंपल एनर्जी ने अपना 'वेव' स्कूटर लॉन्च कर ग्राहकों को नए विकल्प दिए हैं.

ये भी पढ़ें: फुल चार्ज में 136 km तक चलेगा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, 22 लीटर का स्टोरेज स्पेस भी मौजूद, कितनी है कीमत?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola