ज्यादा माइलेज के लिए हाइब्रिड गाड़ी लेना चाहते हैं? जानिए Kia Sorento और MG Hector Tomahawk के बीच कौन है ज्यादा वैल्यू फॉर मनी?

Updated:
विज्ञापन

किआ सोरेंटो vs एमजी टॉमहॉक

Kia ने नई Sorento लॉन्च की है, जिसका मुकाबला MG Hector Tomahawk से है। दोनों ही गाड़ियां हाइब्रिड मॉडल पर काम करती हैं. जानें दोनों SUVs के साइज, इंजन, हाइब्रिड तकनीक, माइलेज, फीचर्स और कीमत में क्या अंतर है?

विज्ञापन

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में हाइब्रिड गाड़ियों की मांग तेजी से बढ़ रही है. इसी सेगमेंट में मुकाबला कड़ा करने के लिए दो बड़ी 3-रो वाली प्रीमियम SUVs आमने-सामने हैं-Kia Sorento Hybrid और MG Hector Tomahawk PHEV.

विज्ञापन

Kia जहां अपनी दमदार स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड तकनीक और पावर के साथ आती है, वहीं MG ने भारत में पहली बार प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) सेटअप पेश कर दांव खेला है. अगर आप एक बड़ी फैमिली SUV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आइए जानते हैं साइज, इंजन, माइलेज और कीमत के आधार पर कौन किस पर भारी है.

साइज में कौन सी गाड़ी है ज्यादा बड़ी?

साइज के मामले में Kia Sorento, Hector Tomahawk से हर पैमाने पर बड़ी नजर आती है. Sorento की लंबाई, चौड़ाई, ऊंचाई और व्हीलबेस हेक्टर के मुकाबले ज्यादा है, जिससे इसके केबिन में बेहतर स्पेस मिलने की उम्मीद है. हालांकि, तीसरी पंक्ति की सीटों के पीछे बूट स्पेस के मामले में MG हेक्टर 13 लीटर ज्यादा जगह देती है.

डायमेंशन कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशनKia Sorento Hybrid   MG Hector Tomahawk PHEV
लंबाई4,815 मिमी4,745 मिमी
चौड़ाई1,900 मिमी1,850 मिमी
ऊंचाई1,785 मिमी1,770 मिमी
व्हीलबेस2,815 मिमी2,810 मिमी
बूट स्पेस179 लीटर192 लीटर
पहिए (Alloy Wheels)18-19 इंच18 इंच

ये भी पढ़ें: Kia Sorento vs Toyota Fortuner: कीमत, इंजन और फीचर्स के मामले में कौन है असली किंग? देखें तुलना

स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड vs प्लग-इन हाइब्रिड

दोनों गाड़ियों की हाइब्रिड तकनीक में बुनियादी अंतर है:

  • MG Hector Tomahawk (PHEV): इसमें 20.5 kWh का बड़ा बैटरी पैक मिलता है, जिसे घरेलू AC चार्जर या DC फास्ट चार्जर से प्लग करके चार्ज किया जा सकता है. कंपनी का दावा है कि यह पूरी तरह इलेक्ट्रिक (EV) मोड में 115 किमी से ज्यादा चल सकती है.
  • Kia Sorento (Strong Hybrid): इसकी बैटरी को बाहर से चार्ज करने की जरूरत नहीं होती. यह कार के पेट्रोल इंजन और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग से खुद-ब-खुद चार्ज होती रहती है.

इंजन और परफॉर्मेंस स्पेसिफिकेशन

फीचरKia Sorento HybridMG Hector Tomahawk PHEV
इंजन1.6L टर्बो-पेट्रोल (180 hp / 265 Nm)1.5L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल
इलेक्ट्रिक मोटर65 hp / 264 NmPMSM मोटर
कुल सिस्टम आउटपुटघोषणा बाकी198 hp / 230 Nm
बैटरी क्षमताकॉम्पैक्ट बैटरी20.5 kWh
ट्रांसमिशन6-स्पीड ऑटोमैटिक (AT)डेडिकेटेड हाइब्रिड ट्रांसमिशन (DHT)
ड्राइव टाइपFWD और AWDकेवल FWD
0-100 किमी/घंटाTBA9.0 सेकंड
दावा किया गया माइलेजTBA50 किमी/लीटर
चार्जिंग समयलागू नहींDC फास्ट चार्ज: 35 मिनट (30-80%)
फ्यूल टैंक क्षमता67 लीटर52 लीटर

ड्राइविंग मोड्स और फीचर्स

  • Kia Sorento हाइब्रिड: इसमें बेहतर ग्रिप के लिए ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) का विकल्प मिलता है. साथ ही Eco, Sport और Smart ड्राइविंग मोड्स के अलावा Snow, Mud और Sand जैसे टेरेन मोड्स भी दिए गए हैं.
  • MG Hector Tomahawk PHEV: यह केवल फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD) में आती है. इसमें बैटरी चार्ज के आधार पर तीन ड्राइविंग मोड्स मिलते हैं- सीरीज-हाइब्रिड (इंजन बैटरी चार्ज करता है, मोटर पहिए चलाती है), पैरेलल-हाइब्रिड (इंजन और मोटर दोनों मिलकर ताकत देते हैं), और प्योर इंजन मोड.

कीमत और वेरिएंट्स

कीमत के मोर्चे पर MG Hector Tomahawk काफी आक्रामक नजर आती है, जबकि Kia Sorento का प्रीमियम टैग साफ दिखाई देता है.

मॉडलशुरुआती एक्स-शोरूम कीमतटॉप मॉडल एक्स-शोरूम कीमत
Kia Sorento Hybrid₹29.49 लाख₹40.19 लाख (6 वेरिएंट्स)
MG Hector Tomahawk PHEV₹25.70 लाख₹27.79 लाख (2 वेरिएंट्स)

Kia Sorento का बेस मॉडल भी हेक्टर के बेस मॉडल से करीब 3.79 लाख रुपये महंगा है. वहीं, Sorento के टॉप AWD वेरिएंट की कीमत हेक्टर के टॉप वेरिएंट से लगभग 12.40 लाख रुपये ज्यादा है.

आपके लिए कौन सी SUV बेहतर?

  • MG Hector Tomahawk PHEV चुनें अगर: बजट ₹26 से ₹28 लाख के बीच है, आप रोजाना 80-100 किमी का सफर सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड (सस्ते खर्च) में तय करना चाहते हैं और आपको एक बजट-फ्रेंडली 7-सीटर फैमिली कार चाहिए.
  • Kia Sorento Hybrid चुनें अगर: बजट ज्यादा है, आपको ऑल-व्हील ड्राइव (AWD), बड़ा रोड प्रेजेंस, टर्बो-पेट्रोल की दमदार परफॉर्मेंस और 6-सीटर कैप्टन सीट्स का लग्जरी अनुभव चाहिए.

ये भी पढ़ें: Kia Syros का Flex-Fuel मॉडल हुआ पेश, 85% एथेनॉल तक वाले फ्यूल से चलेगी ये SUV

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola