कुंवारा पहाड़ी में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, दो देसी कट्टा और कारतूस बरामद

बरामद हथियार
Gaya Ji News: गया के बांकेबाजार क्षेत्र के लुटुआ थाना अंतर्गत कुंवारा पहाड़ी इलाके में सीआरपीएफ और पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान दो देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Gaya Ji News(बांकेबाजार से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट):
लुटुआ थाने की पुलिस और सीआरपीएफ डी-215 नागोबार की जवानों द्वारा शुक्रवार को एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है. सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे अभियान में थाना क्षेत्र के एकरुपैयवा गांव के पास कुंवारा पहाड़ी इलाके में छापेमारी की गई. जहां से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए दो देसी कट्टा और 315 बोर की दो जिंदा कारतूस बरामद की गई हैं. बरामद हथियारों को पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
पुलिस और सीआरपीएफ का जॉइन्ट ऑपरेशन
जानकारी के अनुसार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लुटुआ थाने की पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों द्वारा लगातार संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुंवारा पहाड़ी क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं. सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया. तलाशी के दौरान झाड़ियों में छिपाकर रखे गए हथियार और कारतूस बरामद किए गए.
लगातार अभियान चलाया जा रहा
लुटुआ एसएचओ सिंटू कुमार ने बताया कि बरामद हथियारों के संबंध में जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर है. मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.
जानकारी के अनुसार इससे पहले भी लुटुआ थाना क्षेत्र के सिंघवा पहाड़ी में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 5 किलोग्राम आईईडी बरामद किए गए थे, जिसे बम निरोधक दस्ते द्वारा निष्क्रिय कर दिया गया था.
Also Read: गया में 30 मई को बीसीईसीई परीक्षा, 15 केंद्रों पर 7402 परीक्षार्थी होंगे शामिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सूर्यकांत कुमार
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










