गया जी : रात 9 बजे के बाद पैदल राहगीरों को पुलिस देगी लिफ्ट, DSP अभिनव कुमार ने दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

थाना परिसर में आवश्यक निर्देश देते वजीरगंज डीएसपी अभिनव कुमार | Prabhat Khabar Network

गया जी में नए डीएसपी अभिनव कुमार ने पदभार संभालते ही पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए अहम कदम उठाए हैं. उन्होंने थानाध्यक्षों को पीड़ितों की प्राथमिकी दर्ज करने और आम जनता से सम्मानपूर्वक व्यवहार करने का निर्देश दिया है. रात 9 बजे के बाद पैदल चलने वाले लोगों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए पुलिस लिफ्ट देगी, यह खास पहल सराहनीय है.

विज्ञापन

Gaya Ji News : नवपदस्थापित डीएसपी अभिनव कुमार के आगमन पर शुक्रवार की रात वजीरगंज थाना परिसर में उनका भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष नीरज कुमार सहित सभी सेक्टर पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पुलिसिंग को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्राथमिकी दर्ज करने और बेहतर व्यवहार का निर्देश

डीएसपी अभिनव कुमार ने कहा कि थाना पहुंचने वाले पीड़ितों की हर हाल में प्राथमिकी दर्ज की जाये और आम लोगों से पुलिसकर्मी सम्मानपूर्वक एवं प्रेम से बात करें. उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को तत्काल पुलिस सेवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

रात में पैदल यात्रियों को लिफ्ट देने की पहल

उन्होंने कहा कि रात नौ बजे के बाद सड़क पर पैदल चलने वाले लोगों को पुलिसकर्मी सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के लिए लिफ्ट दें. गांवों में पुलिस के सहयोग से ग्रामीण गश्ती को बढ़ावा देने की भी बात कही.

Also Read : PHOTOS : गया OTA में सजा सितारों का सफर, 253 कैडेट बने सैन्य अधिकारी; तस्वीरों में देखिए गौरव और जज्बे के पल

अपरिचितों की पहचान और ग्रामीण सहयोग की अपील

डीएसपी ने ग्रामीणों से अपील की कि गांव में आने वाले अपरिचित लोगों और फेरीवालों की पहचान सुनिश्चित करें. इससे चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी.

मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को कम समय में अधिक से अधिक मामलों का निबटारा करने का निर्देश दिया. इस मौके पर थानाध्यक्ष नीरज कुमार सहित सभी सेक्टर पदाधिकारी मौजूद रहे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन