तेज आंधी में बाइक और टोटो की जोरदार टक्कर, दूध विक्रेता घायल

सांकेतिक तस्वीर
Gaya Ji News: गया जी के डुमरिया प्रखंड में तेज आंधी के दौरान बाइक और टोटो की टक्कर में एक दूध विक्रेता घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई.
Gaya Ji News(डुमरिया प्रखंड से मनोज मिश्रा की रिपोर्ट):
डुमरिया-इमामगंज मुख्य मार्ग पर मैगरा थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल के समीप शुक्रवार सुबह तेज आंधी-तूफान के बीच दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. खराब मौसम और तेज हवा के कारण दूध बेचने जा रहे बाइक सवार युवक की टोटो से जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
दूध बेचने जाने के दौरान हुआ हादसा
घायल युवक की पहचान चंदरिया गांव निवासी बिलास कुमार (20) के रूप में की गई है. ग्रामीणों ने बताया कि बिलास कुमार प्रतिदिन की तरह शुक्रवार सुबह मैगरा बाजार दूध बेचने जा रहा था. इसी दौरान तेज आंधी और खराब दृश्यता के बीच सामने से आ रहे टोटो से उसकी बाइक की टक्कर हो गई.
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य होने पर छुट्टी दे दी गई. घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा.
Also Read: गया पितृपक्ष मेला पर रेलवे की अनोखी डॉक्यूमेंट्री, आस्था और सेवा का दिखा संगम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सूर्यकांत कुमार
सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










