पितृपक्ष महासंगम 2026 के लिए महावीर इंटर कॉलेज के छात्र अनीश कुमार का लोगो चयनित, स्कूल ने किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
छात्र को सम्मानित करते एचएम | Prabhat Khabar Network

छात्र को सम्मानित करते एचएम | Prabhat Khabar Network

गया जी में आयोजित पितृपक्ष महासंगम 2026 लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में महावीर इंटर कॉलेज के छात्र अनीश कुमार का लोगो चयनित हुआ है. इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी और गर्व का माहौल है.

विज्ञापन

गया जी जिला प्रशासन द्वारा आयोजित पितृपक्ष महासंगम 2026 लोगो डिजाइनिंग प्रतियोगिता में महावीर इंटर कॉलेज के 12वीं के छात्र अनीश कुमार का लोगो चयनित किया गया. लोगो चयनित होने पर विद्यालय में हर्ष और गर्व का माहौल है.

अनीश कुमार ने कला शिक्षक दीपेश कुमार के मार्गदर्शन में दो अलग-अलग लोगो डिजाइन तैयार किए थे. इनमें से एक लोगो का चयन पितृपक्ष महासंगम-2026 के आधिकारिक लोगो के रूप में किया गया.

प्राचार्य डॉ. पीपी प्रियदर्शी का सम्मान और संदेश

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीपी प्रियदर्शी ने विद्यालय में अनीश कुमार को सम्मानित करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में सृजनात्मक सोच, नवाचार और आत्मविश्वास का विकास करती हैं.

उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यालय के छात्र भविष्य में भी अपनी प्रतिभा से जिला और राज्य का नाम रोशन करेंगे.

कला शिक्षक दीपेश कुमार की प्रतिक्रिया

कला शिक्षक दीपेश कुमार ने अनीश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि उचित मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर विद्यार्थी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं.

विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल

अनीश कुमार की इस उपलब्धि पर विद्यालय के सभी शिक्षक, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. विद्यालय परिवार ने इसे महावीर इंटर कॉलेज के लिए प्रेरणादायक और गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया.

Also Read : गया जी : टिकारी में पैक्स निर्वाचन 2026, मतदान केंद्रों की प्राथमिक सूची जारी, तीन दिनों के भीतर दर्ज कराएं आपत्ति


विज्ञापन
Haribansh Kumar

लेखक के बारे में

By Haribansh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन