Gaya News : युवा रालोमो ने पंजाब के मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन

Published by : AMIT KUMAR SINGH_PT Updated At : 24 Mar 2025 10:50 PM

विज्ञापन

Gaya News: युवा जिलाध्यक्ष इंजीनियर आकाश दयाल की अगुवाई में पंजाब के मुख्यमंत्री भागवंत मान सिंह का पुतला दहन किया गया

विज्ञापन

गया. गया शहर के बाइपास पथ के मुख्य चौराहे पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा युवा इकाई गया के युवा जिलाध्यक्ष इंजीनियर आकाश दयाल की अगुवाई में पंजाब के मुख्यमंत्री भागवंत मान सिंह का पुतला दहन किया गया. इस मौके पर युवा राष्ट्रीय लोक मोर्चा गया के प्रदेश स्तरीय युवा नेता डीके डाडेल ने कहा कि पंजाब के भटिंडा में विगत दिनों बिहारी छात्रों पर निर्मम तरीके से हमला किया, जो निंदनीय है. इसके विरोध में पंजाब सरकार का पुतला दहन किया गया. इस मौके पर ऋषिकेस, बलिराम, निरंजन, नंदन, निरज, हिमांशु, रॉकी, रंजीत, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अमित दांगी, युवा नेता ओंकार कुमार, बबलू कुमार, राहुल कुमार, राजकुमार, युवा रालोमो के प्रधान महासचिव डॉ अजयंत कुमार, नवल रंजन, गौतम कुमार, कुंदन कुमार, पिंटू मालाकर, रजनीकांत, मनोज कुमार, दीपक कुमार, सोनु पटेल, बंटी वर्मा, सनोज कुमार, संटू रमानी, राजा दांगी सहित दर्जनों छात्र नौजवान ने पंजाब सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINGH_PT

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINGH_PT

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन