Bihar News: गया के आमस पथरा मठ पर पति पत्नी ने की आत्महत्या, कुंआ से लाश बरामद
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 23 Sep 2024 7:35 PM
suicide
Bihar News: गया जिले से एक हैरान करने करने वाली खबर आ रही है. जहां पर 21 वर्षीय मिथलेश कुमार और पत्नी 18 वर्षीय प्रियंका कुमारी ने कुंआं में डूब कर आत्म हत्या कर ली है.
Bihar News: गया. आमस थाना क्षेत्र के ग्राम पथरा मठ निवासी 21 वर्षीय मिथलेश कुमार और पत्नी 18 वर्षीय प्रियंका कुमारी ने कुंआं में डूब कर आत्म हत्या कर ली है. आमस के प्रभारी थानाध्यक्ष प्रियनंदन आलोक ने बताया कि सोमवार की दोपहर पति पत्नी के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गया भेज दिया गया है. शेरघाटी डीएसपी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच कर रहे हैं. बताया जाता है कि दो माह पूर्व ही दोनों का विवाह हुआ था. आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
कुएं से पति-पत्नी का शव बरामद
आमस थाना क्षेत्र में आमस टोला मठ से सोमवार को एक कुएं से पति-पत्नी की लाश बरामद होने के बाद सनसनी फैल गयी है. मृतक की पहचान मठ निवासी योगेंद्र यादव के 21 वर्षीय पुत्र मिथिलेश कुमार और बहू 18 वर्षीय प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है. आमस के प्रभारी थानाध्यक्ष प्रियनंदन आलोक ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि शव बरामद होने के बाद शेरघाटी एएसपी शैलेंद्र कुमार और स्थानीय पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मौत के कारणों का पता लगा रहे हैं.
आम टोला मठ की घटना
बताया जाता है कि रात में पति-पत्नी खाना खाकर कमरे में सोने चले गये थे. सुबह जब देर तक बाहर नहीं निकले, तो घर के लोग कमरे में गये. मगर, वहां दोनों नहीं थे. इसके बाद घर के लोगों को चिंता हुई और पुलिस को किसी माध्यम से सूचना देने के साथ ढूंढना भी शुरू किया. इसी बीच घर के समीप स्थित कुएं के पास मोबाइल व चप्पल देख कर लोगों को शक हुआ और स्थानीय लोगों ने पानी भरे कुएं में ढूंढना शुरू किया. काफी देर के बाद पति-पत्नी की लाश को कुएं से बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए गया भेज दिया गया.
दो माह पूर्व हुई थी शादी
ग्रामीणों का कहना है कि करीब दो माह पूर्व ही जुलाई के महीने में मिथिलेश का झारखंड के हंटरगंज थाना क्षेत्र के डाहा गांव में प्रियंका कुमारी से शादी हुई थी. पति-पत्नी की लाश मिलने के बाद क्षेत्र में आत्महत्या व हत्या दोनों तरह की चर्चाएं हो रही हैं. बताया जाता है कि जिस कुएं से लाश बरामद हुई है, उस कुएं के ऊपर सीमेंटेड बिजली का खंभा रखा हुआ है और कुएं का मुंह काफी कम खुला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










