गयाजी में हजारों श्रद्धालुओं के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा इलाका

Published by : Suryakant Kumar Updated At : 12 Jun 2026 4:03 PM

विज्ञापन

कलश ले जाते श्रद्धालु

Gaya Ji News : गया जिले के डोभी प्रखण्ड के टड़वा गांव में श्री श्री 108 शिव प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ कलश शोभायात्रा के साथ हुआ. नीलांजना नदी तट से जल भरकर लौटे श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया है.

विज्ञापन

डोभी से ओमकार सिन्हा की रिपोर्ट
Gaya Ji News :
डोभी प्रखण्ड के कुशा बीजा पंचायत के टड़वा गांव में श्री श्री 108 शिव प्राण प्रतिष्ठा और रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारम्भ धूमधाम से हुआ. यज्ञ के प्रथम दिन विशाल जल यात्रा और कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे. यह शोभायात्रा टड़वा से प्रारम्भ होकर कौआबार, मटन मोड़, अमारुत, सेवईचक, बक्सोती और महकर होते हुए नीलांजना नदी तट पहुंची. जहां आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार व विधि-विधान के अनुसार कलश में पवित्र जल भरा गया और श्रद्धालु पुनः यज्ञ स्थल लौटे. पूरे मार्ग में गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़े तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ जय शिव, हर-हर महादेव एवं जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा.

शुक्रवार को होगा अग्नि मंथन, बुधवार को महाभंडारे का आयोजन

यज्ञ समिति ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को अग्नि मंथन और अग्नि स्थापन कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा. इसके बाद आगामी बुधवार को शिव प्राण प्रतिष्ठा का कार्य पूर्ण होने के साथ ही विशाल महाभंडारा का आयोजन होगा. इस महाभंडारे में आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है.

शाम को श्रीराम कथा और रात में होगा रामलीला का मंचन

महायज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं. आयोजन स्थल पर प्रतिदिन संध्या सात बजे से रात्रि नौ बजे तक संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा. इसके ठीक बाद, रात्रि 9:30 बजे से लेकर देर रात दो बजे तक भव्य रामलीला का मंचन किया जाएगा. यज्ञ समिति के सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी के चलते पूरा कार्यक्रम सफलतापूर्वक चल रहा है. इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर स्थानीय लोगों में भारी उत्साह व गहरी धार्मिक आस्था देखी जा रही है.

Also Read: गयाजी: खुले मेनहोल से बढ़ा दुर्घटनाओं का खतरा, ग्रामीण बोले-बड़े हादसे से पहले जागे प्रशासन

विज्ञापन
Suryakant Kumar

लेखक के बारे में

By Suryakant Kumar

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन