श्रावणी मेले से पहले बाबा बैजूधाम में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त, खराब चापाकलों की कराई गई मरम्मत

चापाकल की मरम्मत करते मिस्त्री
Gaya Ji News : श्रावणी मेले से पहले बाबा बैजूधाम में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है। पीएचईडी विभाग ने खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत कर श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी है।
Gaya Ji News : गुरुआ प्रखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बैजूधाम में आगामी श्रावणी मेले को लेकर पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने का काम तेज कर दिया गया है. इसी क्रम में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) की कनीय अभियंता सुप्रिया कुमारी ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और विभागीय कर्मियों की मदद से खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत कराकर उन्हें चालू कराया. इससे श्रावणी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और कांवरियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है.
श्रावणी मेले को देखते हुए शुरू की गई तैयारी
कनीय अभियंता सुप्रिया कुमारी ने बताया कि श्रावणी मेले के दौरान बाबा बैजूधाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कांवरिये जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं. इसे ध्यान में रखते हुए पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए खराब चापाकलों की मरम्मत कराई जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.
पेयजल समस्या की सूचना मिलते ही होगी कार्रवाई
सुप्रिया कुमारी ने कहा कि क्षेत्र में कहीं भी पेयजल संबंधी समस्या की सूचना मिलने पर विभाग तत्काल कार्रवाई करेगा. उन्होंने बताया कि श्रावणी मेले के दौरान पेयजल व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि सभी स्थानों पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके.
सुनील कुमार की सक्रियता की लोगों ने की सराहना
पीएचईडी के कार्यों में सहयोग कर रहे सुनील कुमार की सक्रियता की भी स्थानीय लोगों ने सराहना की. लोगों का कहना है कि उन्होंने क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उनकी पहल से कई समस्याओं का समय पर समाधान हुआ है.
श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद
स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि विभाग की सक्रियता से इस बार श्रावणी मेले में बाबा बैजूधाम आने वाले श्रद्धालुओं और कांवरियों को स्वच्छ पेयजल की बेहतर सुविधा मिलेगी. इससे मेले के दौरान लोगों को राहत मिलेगी और धार्मिक आयोजन सुचारु रूप से संपन्न हो सकेगा.
Also Read : फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 600 लीटर महुआ शराब बरामद, तीन वाहन जब्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










