फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 600 लीटर महुआ शराब बरामद, तीन वाहन जब्त

Updated:
विज्ञापन
बाइक पर लदी शराब की तस्वीर

बाइक पर लदी शराब की तस्वीर

Gaya Ji News : फतेहपुर पुलिस ने बुटु बिगहा गांव में छापेमारी कर 600 लीटर महुआ शराब और तीन वाहन जब्त किए। तस्कर फरार, पुलिस कर रही है मामले की गहन जांच।

विज्ञापन

Gaya Ji News : फतेहपुर थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए बुटु बिगहा गांव के समीप छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने करीब 600 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की और शराब ढुलाई में इस्तेमाल किए जा रहे तीन वाहनों को जब्त कर लिया. हालांकि, पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार हो गए.

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

थानाध्यक्ष रामकृपाल यादव ने बताया कि झारखंड की ओर से शराब की खेप आने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर टीम गठित कर क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया. इसी क्रम में पुलिस बुटु बिगहा गांव पहुंची, जहां से भारी मात्रा में देसी महुआ शराब बरामद की गई.

शराब ढुलाई में इस्तेमाल तीन वाहन जब्त

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान शराब तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे तीन वाहनों को भी जब्त किया है. पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही तस्कर मौके से फरार हो गए. जब्त वाहनों के आधार पर तस्करी से जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है.

कई अधिकारियों की मौजूदगी में चला अभियान

छापेमारी अभियान का नेतृत्व एसआई सचित कुमार, एसआई अमरेंद्र कुमार एवं एलटीएफ प्रभारी जहां निसार अख्तर ने किया. पुलिस टीम ने पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन तस्कर हाथ नहीं लग सके.

फरार तस्करों की तलाश में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष रामकृपाल यादव ने बताया कि फरार तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. साथ ही जब्त वाहनों के दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर शराब तस्करी के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है.

झारखंड सीमा पर लगातार जारी है अभियान

पुलिस का कहना है कि झारखंड सीमा से होने वाली शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए क्षेत्र में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. शराब तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का राकेश कुमार सिंह ने किया स्वागत



विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन