कैमूर: रासायनिक खाद से कमजोर हो रही मिट्टी, कृषि विभाग ने किसानों को दी जैविक खेती अपनाने की सलाह
Published by : Suryakant Kumar Updated At : 12 Jun 2026 4:38 PM
खरीफ जनकल्याण चौपाल में शामिल लोग
Kaimur News: कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड की मेउड़ा और डेरवा पंचायत में कृषि विभाग द्वारा खरीफ जन कल्याण चौपाल एवं खेत बचाओ अभियान का आयोजन किया गया. इसमें कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने और मृदा स्वास्थ्य कार्ड के लाभ के बारे में जागरूक किया.
कुदरा से सत्येंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट :
Kaimur News: कृषि विभाग द्वारा किसानों को समृद्ध बनाने की योजना के तहत शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के मेउड़ा और डेरवा पंचायत के भटौली गांव में खरीफ जनकल्याण चौपाल और खेत बचाओ अभियान के तहत कृषि कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के तौर-तरीके बताए. इसके साथ ही सिंचाई से लेकर खरीफ फसलों की बुआई और उर्वरक प्रबंधन के वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी दी गई.
रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से खेतों की मिट्टी खो रही उर्वरता
कार्यक्रम में उपस्थित कृषि कर्मियों ने बताया कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड (सॉइल हेल्थ कार्ड) सभी किसानों के लिए एक जरूरी औजार है. इसके अलावा जैविक खेती व प्राकृतिक खेती के अंतर्गत मोटे अनाज (मिलेट्स) की उपयोगिता के बारे में विस्तार से चर्चा की गई और इससे होने वाले लाभों की जानकारी किसानों को दी गई. चौपाल में किसानों को कम लागत वाले कम्पोस्ट उर्वरक का प्रयोग करने की सलाह दी गई, ताकि खेतों की उर्वरा शक्ति कायम रहे और खेत बचे रहें. कृषि विशेषज्ञों ने चिंता जताते हुए कहा कि बाजार में बिक रहे रासायनिक उर्वरक और कीटनाशक दवाओं ने खेतों की मिट्टी को शक्तिहीन बना दिया है, जिससे पैदावार में कमी आने की शिकायतें लगातार मिलती रही हैं.
मिट्टी की जांच कराने से मिलेगी आवश्यक पोषक तत्वों की जानकारी
पैदावार में आ रही इसी कमी को दूर करने के लिए कृषि विभाग द्वारा गांव-गांव में शिविर और चौपाल लगाकर ‘खेत बचाओ अभियान’ चलाया जा रहा है और किसानों को जागरूक किया जा रहा है. चौपाल में किसानों को प्रेरित करते हुए कहा गया कि वे अपने खेतों की मिट्टी की जांच अवश्य कराएं, ताकि खेतों में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने की सही विधि बताई जा सके. इससे किसानों द्वारा लगाई गई फसलों की पैदावार अच्छी होगी और किसान समृद्ध होकर खुशहाल रहेंगे. इस कृषि चौपाल में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राहुल कुमार, कृषि समन्वयक रणवीर कुमार और सहायक तकनीकी प्रबंधक सहित कई अन्य कर्मी और स्थानीय किसान उपस्थित रहे.
Also Read: कैमूर में शौच के लिए निकले व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत, दोपहर में पानी पर तैरता मिला शव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Suryakant Kumar
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










