गया की मंडी में भागलपुर के आम की दस्तक, मालदह के अलावा आम की दूसरी किस्म भी उपलब्ध
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Jun 2020 7:10 AM
गया की मंडी में भागलपुर के आम की दस्तक, मालदह के अलावा आम की दूसरी किस्म उपलब्ध
थोड़ी देर से ही सही, लेकिन गया की मंडी में भागलपुर का आम पहुंच गया है. गांधी मैदान, कॉलरा अस्पताल, पुरानी गोदाम आदि जगहों पर दुकानदारों के पास आम थोक भाव में पहुंचा दिया गया है. बाजार में आम 15 से 20 रुपये किलो बिक रहा है. आम खाने के शौकीन लोग भी दुकानों पर पहुंच कर आम खरीद रहे हैं. हालांकि आम के कारोबारी अभी भी कारोबार सामान्य होने को लेकर थोड़ा शंका में हैं.
असलम एंड संस के प्रोपराइटर कहते हैं कि लॉकडाउन के दौरान ही काफी आर्थिक क्षति हुई है. शादी-विवाह के सीजन में जो आम सप्लाई होते थे वह सब खत्म हो गया. गया की मंडी में भागलपुर के मालदह के अलावा आम की दूसरी किस्म भी आ गयी है. कारोबारियों की मानें तो दो सप्ताह के अंदर भागलपुर से तीन से चार ट्रक आम गया पहुंच चुका है. यहां से आम गया शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में भी जाता है. इसके अलावा गया से सटे जिलों के फल कारोबारी भी आम लेने यहां आते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










