गया जी में नव पदस्थ अधिकारियों से मिला यूनियन का प्रतिनिधिमंडल, लंबित मामलों के जल्द निपटारे की मांग

नव पदस्थ अधिकारी से मिला यूनियन का प्रतिनिधिमंडल
Gaya Ji News: ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) डीडीयू मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में नव पदस्थापित अधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात कर कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया.
गया जी से रोहित कुमार सिंह की रिपोर्ट
Gaya Ji News: ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) डीडीयू मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में नव पदस्थापित अधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात कर कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया. इस दौरान कर्मचारियों की लंबित समस्याओं, सेवा संबंधी मामलों और कल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. अधिकारियों ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया.
केंद्रीय कोषाध्यक्ष के नेतृत्व में पहुंचा प्रतिनिधिमंडल
यूनियन प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय कोषाध्यक्ष सह ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन की केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य कामरेड मिथिलेश कुमार ने किया. प्रतिनिधिमंडल ने नव पदस्थ अधिकारियों से मुलाकात कर कर्मचारियों के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों को उनके समक्ष रखा.
अधिकारियों का पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत
प्रतिनिधिमंडल ने अपर मंडल रेल प्रबंधक कुलदीप कुमार, वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी नीरज कुमार, वरीय मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता मनोज कुमार सिंह तथा मंडल कार्मिक अधिकारी प्रकाश सिंह का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया. इस दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल में कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई.
गया रेल अस्पताल की दवा व्यवस्था का मुद्दा उठा
बैठक में विशेष रूप से रेल अनुमंडल अस्पताल गया में उपलब्ध नहीं होने वाली आवश्यक दवाओं की स्थानीय खरीद की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई. यूनियन ने कर्मचारियों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया. यूनियन नेताओं ने मेडिकल रीइंबर्समेंट के लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण और गंभीर रूप से बीमार कर्मचारियों को समय पर बड़े अस्पतालों में रेफर करने की व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की मांग रखी. अधिकारियों ने इस दिशा में सकारात्मक पहल का भरोसा दिया.
एचआरए, एमएसीपी और पदोन्नति पर मिला आश्वासन.
बैठक में कर्मचारियों के एचआरए, एमएसीपी और पदोन्नति से संबंधित लंबित मामलों को भी प्रमुखता से उठाया गया. अधिकारियों ने इन मामलों की समीक्षा कर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिससे कर्मचारियों में उम्मीद जगी है. यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि नव पदस्थ अधिकारियों का सहयोगात्मक और सकारात्मक दृष्टिकोण कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान में मददगार साबित होगा. इससे कार्यस्थल पर बेहतर माहौल बनेगा और कर्मचारियों का मनोबल भी बढ़ेगा.
बड़ी संख्या में मौजूद रहे यूनियन पदाधिकारी
मुलाकात के दौरान शाखा सचिव मुकेश सिंह, अजय कुमार, कृष्णनंदन सहाय, सुल्तान अहमद, आई.बी. मिश्रा, संजय कुमार शर्मा, केंद्रीय उपाध्यक्ष केदार प्रसाद, केंद्रीय सहायक महामंत्री बी.बी. पासवान, अमरनाथ सिंह यादव, यू.सी. मौर्या, रमेश कुमार यादव सहित कई यूनियन पदाधिकारी उपस्थित रहे. इस संबंध में जानकारी ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन, शाखा गया के मीडिया प्रभारी उत्तम कुमार द्वारा दी गई. उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के हितों को लेकर यूनियन लगातार सक्रिय है और आगे भी उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास जारी रहेंगे.
Also Read: गया जी में तेज रफ्तार ट्रक टीवीएस के शोरूम में घुसा, मौके पर मची अफरा-तफरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.
इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.
निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










