गया जी में तेज रफ्तार ट्रक टीवीएस के शोरूम में घुसा, मौके पर मची अफरा-तफरी

Updated:
विज्ञापन
Gaya Ji Road Accident

घटनास्थल की तस्वीर

Gaya Ji Road Accident: गया जी जिले के कोंच में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. गया-गोह मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित एक टीबीएस शोरूम में घुस गया.

विज्ञापन

गयाजी से श्रीनिवास की रिपोर्ट
Gaya Ji Road Accident:
गया जी जिले के कोंच में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. गया-गोह मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित एक टीवीएस शोरूम में घुस गया. राहत की बात यह रही कि घटना के समय शोरूम बंद था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.

सड़क से सीधे शोरूम में घुसा ट्रक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोंच मोड़ से लगभग 100 मीटर दूर एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया. चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सीधे सड़क किनारे स्थित टीवीएस शोरूम से जा टकराया. टक्कर के बाद वाहन दुकान के अंदर तक घुस गया. टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े. कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी.

शोरूम बंद होने से टला बड़ा हादसा

जिस समय यह दुर्घटना हुई उस वक्त शोरूम बंद था. यदि दुकान खुली होती या कर्मचारी अंदर मौजूद होते, तो बड़ा हादसा हो सकता था. इसी वजह से लोगों ने इसे संयोगवश टला बड़ा हादसा बताया. दुर्घटना में शोरूम के भवन को नुकसान पहुंचा है. इसके अलावा अंदर रखे कुछ सामान भी क्षतिग्रस्त होने की सूचना है. हालांकि नुकसान का सही आकलन अभी नहीं किया गया है.

Also Read: गया जी में बड़ा शिक्षा घोटाला, फर्जी हस्ताक्षर कर इंटर के छात्रों की मार्कशीट उठा ले गया लिपिक, DEO ने शोकॉज किया जारी

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन