बकाया पैसा मांगने पर हुई मारपीट, मामला पहुंचा थाना

Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 06 May 2025 6:42 PM

विज्ञापन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसुंडा बाजार में गणेश साहू नामक दुकानदार के साथ पड़ोस के लोगों ने बकाया पैसा मांगने की विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई.

विज्ञापन

मानपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसुंडा बाजार में गणेश साहू नामक दुकानदार के साथ पड़ोस के लोगों ने बकाया पैसा मांगने की विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई. यह मारपीट पैसे-लेनदेन को लेकर हुई है. घटना सोमवार की शाम की है. जख्मी दुकानदार गणेश साहू ने स्थानीय थाने में लिखित तहरीर देकर पास के रहनेवाले पांच लोगों को नामजद आरोपित बनाया है. उसने पुलिस को बताया कि मारपीट के दौरान उसके गले से सोने की चेन और पॉकेट से 2500 रुपये छीन लिये. हालांकि, आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन