कर्ज के पैसे मांगने पर जान लेने की कोशिश !
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 May 2016 8:20 AM
विज्ञापन
मानपुर : भदेजा में एक पिता ने पैसे के विवाद में अपने ही छोटे बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया. इसमें परिवार के अन्य लोगों ने भी साथ दिया. रविरंजन नामक युवक किसी तरह भाग कर थाने पहुंचा. पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया. रविरंजन ने पुलिस को […]
विज्ञापन
मानपुर : भदेजा में एक पिता ने पैसे के विवाद में अपने ही छोटे बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया. इसमें परिवार के अन्य लोगों ने भी साथ दिया. रविरंजन नामक युवक किसी तरह भाग कर थाने पहुंचा.
पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया. रविरंजन ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बहन की शादी में परिवारवालों की मरजी से एक लाख रुपये कर्ज लिया था. वह कर्ज की भरपाई के लिए पिता से पैसे मांग रहा था, इसी बात पर उसे मारा-पीटा गया. पुलिस ने बताया कि रविरंजन ने आवेदन में पिता पुष्पकांत झा, भाई विवेकानंद झा व परिवार के अन्य सदस्यों को आरोपित बनाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










