13 दिन पहले सुहागन बनी युवती की हत्या
Published by : Roshan Kumar Updated At : 14 May 2026 8:06 PM
ससुरालवाले कर रहे थे प्रताड़ित, छानबीन में जुटी पुलिस
ससुरालवाले कर रहे थे प्रताड़ित, छानबीन में जुटी पुलिस प्रतिनिधि, कोंच स्थानीय थाना क्षेत्र के मझियावां गांव से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है, जहां शादी के महज 13 दिन बाद एक नवविवाहिता की कथित तौर पर दहेज के लिए हत्या कर दी गयी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है, जबकि पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार, परैया थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी शिवा पासवान की पुत्री गीता कुमारी की शादी 30 अप्रैल 2026 को कोंच थाना क्षेत्र के मझियावां निवासी पुकार पासवान के पुत्र अमित कुमार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर गीता को प्रताड़ित कर रहा था. परिजनों का कहना है कि मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालवालों ने उसकी हत्या कर दी और घटना के बाद सभी आरोपित फरार हो गये. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. क्या कहते हैं थानेदार थानाध्यक्ष सुदेव कुमार ने बताया कि मृतका के पिता के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. उधर, समिति सदस्य जयंत यादव ने बताया कि घटना की रात पति-पत्नी दोनों घर पर मौजूद थे, जबकि मृतका के माता-पिता मझियावां नहीं थे. घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आ सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










