महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास, युवक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Apr 2016 8:23 AM
विज्ञापन
कोंच: चबुरा पंचायत के बरई गांव में बुधवार की रात एक युवक ने एक घर में घुस कर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया. महिला के शोर मचाने पर पड़ोस के एक व्यक्ति ने युवक को पकड़ कर बंद कर दिया और इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस सुबह आकर आरोपित युवक […]
विज्ञापन
कोंच: चबुरा पंचायत के बरई गांव में बुधवार की रात एक युवक ने एक घर में घुस कर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया. महिला के शोर मचाने पर पड़ोस के एक व्यक्ति ने युवक को पकड़ कर बंद कर दिया और इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस सुबह आकर आरोपित युवक को पकड़ कर थाने ले गयी.
जानकारी के अनुसार, बरई गांव के अशोक कुमार दांगी बुधवार को अपने भतीजे की बरात गये थे़. उनकी गैरमौजूदगी का लाभ उठा कर बगल के ही मकान में रह रहा गुरारू के बगडीहा का विनोद कुमार श्री दांगी घर में घुस गया और उनकी पत्नी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा. महिला के शोर मचाने पर बगल के खेत में सब्जी की निगरानी कर रहे एक व्यक्ति ने विनोद कुमार को पकड़ कर एक घर में बंद कर दिया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी.
गुरुवार की सुबह आंती थाने की पुलिस ने विनोद को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता के पति अशोक कुमार ने बताया कि विनोद पानी लेने के लिए उसके चापाकल पर हर रोज आता था. इस बारे में आंती थानाध्यक्ष रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है और महिला की मेडिकल जांच करायी जा रही है. मेडिकल जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










