पारा दाे डिग्री नीचे, पर झुलसाती रही हवा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Apr 2016 8:46 AM

विज्ञापन

गया : गया का पारा पिछले दिनों की तुलना में रविवार को करीब ढाई डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, लेकिन कड़ी धूप व तेज गरम हवा से लोग परेशान रहे. दाेपहर में ताे बिना चेहरा ढंके सड़काें पर निकलना ही दूभर था. जिले के दाे प्रखंडाें बेलागंज व खिजसराय में पंचायत चुनाव के पहले चरण का […]

विज्ञापन
गया : गया का पारा पिछले दिनों की तुलना में रविवार को करीब ढाई डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, लेकिन कड़ी धूप व तेज गरम हवा से लोग परेशान रहे. दाेपहर में ताे बिना चेहरा ढंके सड़काें पर निकलना ही दूभर था. जिले के दाे प्रखंडाें बेलागंज व खिजसराय में पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान हुआ. धूप के कारण मतदाताआें काे बूथ तक आने व प्रशासन को मुस्तैदी में परेशानी हुई. हालांकि, इसके बावजूद लाेग धूप में झुलसते मतदान केंद्रों तक पहुंचे. शहर में दाेपहर में सड़काें पर जैसे वीरानी छायी थी.
रविवार काे गया का अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री व न्यूनतम पारा 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि शनिवार काे अधिकतम तामपान 43.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 25.7 डिग्री सेल्सियस था. लगातार तापमान के बढ़े हाेने व कड़े धूप से जलस्तर तेजी से नीचे की आेर खिसक रहा है.

अब ताे शहर के कई मुहल्लाें के चापाकल भी फेल हाेने लगे हैं. ऐसी स्थिति में जलसंकट का खतरा मंडराने लगा है. अभी अप्रैल का एक सप्ताह, मई व जून बचा है. इन महीनाें में गरमी आैर अधिक बढ़ती है. लाेग इस बात से डरे हैं कि अगले दाे महीनाें में आैर क्या हाेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन