बरात के पटाखे की चिनगारी से जला ट्रक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Apr 2016 8:46 AM

विज्ञापन

गया: फिराेजाबाद से चूड़ी लेकर आ रहे एक ट्रक में काेतवाली थाने के पास केपी राेड में बरात पार्टी द्वारा छाेड़े गये पटाखे से उठी चिनगारी से आग लग गयी. देखते ही देखते ही ट्रक धू-धू कर जलने लगा. यह घटना रविवार की रात पाैने 10 बजे की है. ट्रक (आरजे11/जीए 4041) फिराेजाबाद से गया […]

विज्ञापन
गया: फिराेजाबाद से चूड़ी लेकर आ रहे एक ट्रक में काेतवाली थाने के पास केपी राेड में बरात पार्टी द्वारा छाेड़े गये पटाखे से उठी चिनगारी से आग लग गयी. देखते ही देखते ही ट्रक धू-धू कर जलने लगा. यह घटना रविवार की रात पाैने 10 बजे की है. ट्रक (आरजे11/जीए 4041) फिराेजाबाद से गया की मंडी में चूड़ी लेकर आ रहा था.

जब वह शहर के एक चूड़ी काराेबारी के यहां माल लेकर जा रहा था, तभी यह घटना हुई. ट्रक में लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड काे भी सूचना दी गयी. इससे पहले ही स्थानीय लाेग व कोतवाली पुलिस भी आनन-फानन में आग पर काबू पाने की काेशिश में जुट गये. ट्रक ड्राइवर राकेश कुमार ने बताया कि यह माल गया के पवन कुमार चूड़ीवाले का है.

चूड़ियाें की कीमत करीब आठ से 10 लाख रुपये बतायी जा रही है. जिस बरात पाटी द्वारा पटाखे छोड़े जाने के दौरान आग लगी वह जीबी राेड से आकर केपी राेड में चाैक की आेर जा रही थी. नाे इंट्री की समय सीमा समाप्त होने के बाद ट्रक उक्त स्थान पर खड़ा था. ट्रक का चालक गाड़ी में ही था. इसी बीच पटाखे की चिनगारी ट्रक के ऊपर आकर गिरी. गौरतलब है कि ट्रक में चूड़ियाें काे सुरक्षित करने के लिए पुआल व कूट दिये जाते हैं. इसकी वजह से चिनगारी बहुत जल्द ही आग का रूप ले लिया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन