एमएड में 10 के बाद नहीं भरे जा सकेंगे फॉर्म

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Apr 2016 8:45 AM

विज्ञापन

बोधगया : मगध विश्वविद्यालय (एमयू) के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के अधीन चलाये जा रहे एमए इन एडुकेशन (प्रीवियस) (एमएड) सत्र 2015–17 के छात्रों को रिसर्च कार्य व सेमिनार कार्य जमा करने पर ही परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति दी गयी है. इसी तरह फाइनल सत्र 2014–16 के छात्रों को रिसर्च कार्य व क्रियात्मक शोध जमा […]

विज्ञापन
बोधगया : मगध विश्वविद्यालय (एमयू) के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के अधीन चलाये जा रहे एमए इन एडुकेशन (प्रीवियस) (एमएड) सत्र 2015–17 के छात्रों को रिसर्च कार्य व सेमिनार कार्य जमा करने पर ही परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति दी गयी है.

इसी तरह फाइनल सत्र 2014–16 के छात्रों को रिसर्च कार्य व क्रियात्मक शोध जमा करने पर ही परीक्षा प्रपत्र भरने की अनुमति दी गयी है.

उक्त बातें दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के डायरेक्टर डॉ इसराइल खां ने दी है. उन्होंने बताया कि उक्त परीक्षाओं को लेकर फॉर्म भरने की तिथि बिना विलंब शुल्क के 28 अप्रैल व विलंब शुल्क के साथ पांच मई तक निर्धारित की गयी है. पांच मई के बाद फॉर्म भरनेवालों को विशेष शुल्क के साथ 10 मई तक फार्म भरने दिया जायेगा. उसके बाद किसी भी परिस्थिति में परीक्षा फॉर्म नहीं भरने दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन