मतदान कर्मचारियों की सुस्ती से वोटरों को वोट डालने में हुई परेशानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Apr 2016 8:44 AM
विज्ञापन
बेलागंज. रविवार को प्रथम चरण में हुए पंचायत चुनाव के दौरान अगथु व कचनपुर पंचायत के मतदान कर्मचारियों की सुस्त कार्य प्रणाली के कारण मतदाताओं को वोट देने में परेशानी हुई. कंचनपुर पंचायत के फतेहपुर मतदान केंद्र संख्या 89 पर काफी संख्या में रहे मतदाताओं की शिकायत थी कि उन्हें वार्ड के पंच पद के […]
विज्ञापन
बेलागंज. रविवार को प्रथम चरण में हुए पंचायत चुनाव के दौरान अगथु व कचनपुर पंचायत के मतदान कर्मचारियों की सुस्त कार्य प्रणाली के कारण मतदाताओं को वोट देने में परेशानी हुई.
कंचनपुर पंचायत के फतेहपुर मतदान केंद्र संख्या 89 पर काफी संख्या में रहे मतदाताओं की शिकायत थी कि उन्हें वार्ड के पंच पद के उम्मीदवार को वोट देने के लिए मतदान कर्मचारियों ने बैलेट पेपर यह कहते हुए नहीं दे रहे थे कि संबंधित वार्ड के पंच उम्मीदवारों की ओर से सिंबल नहीं दिखाया गया है.
इसी पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 91 पर महादेवबिगहा के ग्रामीणों में आपसी अनबन के चलते कुछ मतदाताओं को परेशानी हुई. जबकि, कोरमथु पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 35 पर लोगों के बीच आपसी विवाद के कारण मतदाताओं व प्रशासन को फजीहत झेलनी पड़ी. बावजूद मतदाताओं के उत्साह के आगे भीषण गरमी व लू भी बेअसर रहे. मतदान करीब 60 प्रतिशत हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










