गया में पुलिस टीम पर रोड़ेबाजी, डीडीसी घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Apr 2016 6:53 AM
खिजरसराय (गया) : पहले चरण के पंचायत चुनाव के दौरान गया जिले के खिजरसराय प्रखंड क्षेत्र की बूथ संख्या 115-116 (उच्चोली) पर बोगस वोटिंग रोकने के लिए मजिस्ट्रेट द्वारा पुलिसकर्मियों को फायरिंग का निर्देश देने पर मामला बिगड़ गया और लोग उग्र हो गये. वोट देने आये मतदाता व कुछ प्रत्याशियों के समर्थकों ने पुलिस […]
खिजरसराय (गया) : पहले चरण के पंचायत चुनाव के दौरान गया जिले के खिजरसराय प्रखंड क्षेत्र की बूथ संख्या 115-116 (उच्चोली) पर बोगस वोटिंग रोकने के लिए मजिस्ट्रेट द्वारा पुलिसकर्मियों को फायरिंग का निर्देश देने पर मामला बिगड़ गया और लोग उग्र हो गये. वोट देने आये मतदाता व कुछ प्रत्याशियों के समर्थकों ने पुलिस पर रोड़ेबाजी शुरू कर दी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी कुमार रवि व एसएसपी गरिमा मलिक ने हालात को संभाला. वोटिंग समाप्त करा कर बैलेट बॉक्स को सील करा दिया. इस मामले में 14 लोगों को हिरासत में लिया गया.
इधर, खिजरसराय की ही होरमा पंचायत में रोड़ेबाजी में डीडीसी संजीव कुमार घायल हो गये. सुरक्षाबलों ने तत्काल पहुंच कर स्थिति को संभाला और डीडीसी को सुरक्षित निकाला. बाना गांव में सिटी एसपी अवकाश कुमार व मजिस्ट्रेट ने पोलिंग एजेंट के सत्यापन के दौरान एक युवक को हिरासत में ले लिया. लेकिन, लोगों ने विरोध कर युवक को पुलिस से छुड़ा कर भगा दिया. घटना के बाद ग्रामीणों ने सिटी एसपी व अधिकारियों की गाड़ियों को रोक दिया.
ग्रामीणों ने पुलिस पर रोड़ेबाजी भी की. मामला बिगड़ता देख इसकी सूचना जिला नियंत्रण कक्ष को दी गयी. मामले की सूचना मिलते ही प्रमंडलीय आयुक्त लियान कुंगा बाना गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. देखते ही देखते गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गयी. इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया गया है. बाना गांव की महिलाओं का आरोप है कि पुलिस ने लाइन में खड़ी महिलाओं के साथ मारपीट की. इनके अलावा, केवटी बूथ पर मतपत्र फाड़ने की घटना सामने आयी. सूचना पाकर पहुंचे थानाध्यक्ष सुशील कुमार राहुल ने किसी तरह लोगों को शांत करा कर वोटिंग शुरू करायी. प्रद्युमचक बूथ पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










