निर्णय: एमयू में एड ऑन कोर्स की समीक्षा के लिए गठित कमेटी ने लगायी मुहर, अब कॉलेजों में होंगे एक जैसे नियम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Apr 2016 8:32 AM
बोधगया: मगध विश्वविद्यालय (एमयू) के अधीन कॉलेजों में चलाये जा रहे एडऑन कोर्स के नियमों को समान रूप से लागू किया जायेगा. इसमें एकरूपता दिखेगी. यह निर्णय कुलपति प्रो (डॉ) मोहम्मद इश्तियाक द्वारा एडऑन कोर्स की समीक्षा को लेकर गठित कमेटी के कन्वेनर सह सीसीडीसी प्रो उपेंद्रनाथ वर्मा व अन्य सदस्यों ने लिया है. शुक्रवार […]
समीक्षा में पाया गया कि हर कॉलेज में इस कोर्स से संबंधित नामांकन, पढ़ाई, परीक्षा व डिग्री वितरण के अलग-अलग नियम हैं. इस गंभीरता से लिया गया और सभी कॉलेजों में एडऑन कोर्स के नियमों में एकरूपता लाने के लिए एक ड्राफ्ट तैयार किया गया. कमेटी ने उसे अनुमोदित कर दिया है. सीसीडीसी ने कहा कि ग्रेजुएशन के साथ-साथ एडऑन कोर्स करनेवाले विद्यार्थियों को कोर्स के हिसाब से डिग्री दी जायेगी. जो विद्यार्थी ग्रेजुएशन के साथ-साथ एक साल का एडऑन कोर्स करेंगे, वैसे विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट की डिग्री दी जायेगी. साथ ही दो साल का कोर्स करने पर डिप्लोमा की डिग्री व तीन साल के कोर्स पर विद्यार्थियों को एडवांस डिप्लोमा की डिग्री दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










