शेरघाटी में 28 हथियारों के लाइसेंस हुए रद्द

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Apr 2016 8:30 AM

विज्ञापन

शेरघाटी : पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस ने आठ हथियार व छह कारतूस जब्त किये. डीएसपी उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि क्षेत्र के 209 हथियारों का भौतिक सत्यापन कराया गया है. इनमें 81 हथियार थाने में जमा कराये गये हैं. इसके अलावा अलग-अलग कारणों से 28 हथियारों का लाइसेंस रद्द कर […]

विज्ञापन
शेरघाटी : पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस ने आठ हथियार व छह कारतूस जब्त किये. डीएसपी उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि क्षेत्र के 209 हथियारों का भौतिक सत्यापन कराया गया है. इनमें 81 हथियार थाने में जमा कराये गये हैं.

इसके अलावा अलग-अलग कारणों से 28 हथियारों का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि शेरघाटी, आमस, बांकेबाजार, रोशनगंज, डोभी, गुरुआ व बाराचट्टी थानाक्षेत्र में धारा 107 के तहत 2,722 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. इसी अभियान के तहत 687 लीटर शराब भी बरामद की गयीं. उन्होंने बताया कि 26 अपराधियों के खिलाफ सीसीए लगाने का प्रस्ताव भी भेजा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन