सड़क हादसे में रामगढ़ के दो मरे, सात लोग घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Apr 2016 8:30 AM
बोधगया: गया-डोभी रोड पर मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सहदेवखाप के पास शुक्रवार को एक जीप (जेएच 01एफ 3049) के दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस हादसे में जीप में सवार झारखंड के रामगढ़ जिले के नौ लोग घायल हो गये. घायलों में दो की इलाज के दौरान मौत हो गयी, जबकि सात लोगों की स्थिति खतरे […]
मरनेवालों की पहचान झारखंड के रामगढ़ जिले के मांडू थाने के आराकारू बेड़ा के रहनेवाले सुरेश राम के 26 वर्षीय बेटे (ड्राइवर) वीरेंद्र कुमार व रामगढ़ जिले के बिदये थाने के मनुआ गांव के रहनेवाले भिटकु राम के 32 वर्षीय बेटे रामकिशन राम के रूप में की गयी है. घायलों में रामगढ़ जिले के मनुआ निवासी विशाल राम, सुनील गोप, विशाल बेदिया, अजय बेदिया, उपेंद्र राम, रोशन मुंडा व रामप्रसाद बेदिया हैं.
इस हादसे में जीप में सवार ड्राइवर समेत नौ लोग घायल हो गये. सूचना पर उनके नेतृत्व में पहुंची पुलिस की टीम ने घायलों को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भरती कराया, जहां ड्राइवर वीरेंद्र कुमार व रामकिशुन राम की इलाज के दौरान मौत हो गयी. अन्य सात घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है. घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिजन अस्पताल पहुंचे. दोनों शवों काे पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










