अब आपकी बारी: पहले चरण का शोर थमा, कल पड़ेंगे वोट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Apr 2016 8:27 AM
गया: जिले में पंचायत चुनाव 10 चरणाें में हाेना है. पहले चरण में बेलागंज व खिजरसराय प्रखंड में रविवार काे मतदान हाेगा. इससे पहले शुक्रवार की शाम चुनाव-प्रचार का शाेर थम गया. चुनाव काे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. शनिवार काे कलस्टर सेंटर पर सभी मतदान कर्मी ज्वाइन कर वहां से अपने-अपने […]
गाैरतलब है कि बेलागंज की 19 पंचायताें में 276 बूथाें पर मतदान कराये जाने हैं. यहां कुल एक लाख 29 हजार दाे मतदाता हैं, जिनमें पुरुष 69072, महिला 59928 व दाे अन्य मतदाता हैं. खिजरसराय की 16 पंचायताें के 223 बूथाें पर कुल एक लाख चार हजार 290 मतदाता वोट डालेंगे. इनमें 54840 पुरुष व 49448 महिला व दाे अन्य मतदाता हैं. इन क्षेत्राें में एरिया डाेमिनेशन के लिए अर्द्धसैनिक बल के जवान भेजे गये हैं. खिजरसराय में 54 गश्ती दल भेजे गये हैं. बेलागंज में 12 कलस्टर बनाये गये हैं, जहां मतदान कर्मियों के ठहरने का इंतजाम किया गया है. यहां से मतदान सामग्री के साथ वे आवंटित बूथों के लिए रवाना हाेंगे. उन्हें बूथों तक ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था की गयी है. एसएसपी गरिमा मलिक ने बताया कि पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भेजे गये हैं. कुछ अति संवेदनशील व संवेदनशील बूथाें पर अर्द्धसैनिक बल के जवान भी तैनात किये गये हैं. डीएम कुमार रवि ने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन करनेवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हाेगी. जिन क्षेत्रों में चुनाव है, वहां पहले से ही निषेधाज्ञा लागू है. मतदान स्वच्छ, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में ही कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










