माैसम में अभी सुधार नहीं, 42 से 44 डिग्री के आसपास रहेगा पारा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Apr 2016 9:19 AM
गया: माैसम में फिलहाल सुधार की काेई गुंजाइश नहीं दिख रही है. गया का तापमान 42 से 44 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद जतायी गयी है. माैसम विज्ञान केंद्र, पटना, के डिप्टी डायरेक्टर आरके गिरि ने बताया कि फिलहाल माैसम का ताप इसी तरह रहेगा. एक दिन बाद आसमान में छिटपुट बादल छाने की […]
तापमान 0.5 डिग्री नीचे आ सकता है. गुरुवार काे गया का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. सुबह में नमी 60 प्रतिशत व शाम में 19 प्रतिशत रिकाॅर्ड की गयी. इससे पहले बुधवार काे अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री था. इसके अतिरिक्त मंगलवार इस गरमी के मौसम का सबसे गरम दिन रहा. अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री व न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










