10 जुलाई को सम्मानित होंगे हिंदी व मगही के दो साहित्यकार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Apr 2016 9:17 AM
बोधगया: मगही अकादमी 10 जुलाई को हिंदी व मगही भाषा के दो साहित्यकारों को डॉ राम प्रसाद सिंह साहित्य पुरस्कार से सम्मानित करेगी. उक्त निर्णय बुधवार को तुतबाड़ी मुहल्ले के मगही लोक स्थित मगही अकादमी के कार्यालय में मगध विश्वविद्यालय (एमयू) के सीसीडीसी प्रो उपेंद्र नाथ वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया. […]
उक्त पुरस्कार के लिए हिंदी व मगही भाषा के साहित्याकारों से अपनी जीवन विवरणी के साथ प्रकाशित हुई दो प्रतियां 30 मई तक डॉ राम प्रसाद सिंह पुरस्कार समिति के सचिव प्रो उपेंद्र नाथ वर्मा के आवास मगही लोेक, तुतबाड़ी को भेजी जाये. पुरस्कार समिति के निर्णय के आलोक में उक्त पुरस्कार 10 जुलाई को एक भव्य समारोह में प्रदान किया जायेगा. इस बैठक में डॉ रामविलास रजकण, डॉ दिलीप कुमार, डॉ उमाशंकर सिंह सुमन, लालमणि कुमारी, डॉ भूपेंद्र नाथ, डॉ दीपा वर्मा, डॉ धर्मेंद्र नाथ व प्रो चंद्रदीप सहित अन्य ने भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










