समय पर दें रूट चार्ट : डीएम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Apr 2016 9:41 AM
विज्ञापन
गया: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के 24, 28 अप्रैल व दाे मई काे होनेवाले मतदान काे लेकर समाहरणालय सभाकक्ष में बुधवार की देर शाम डीएम कुमार रवि व एसएसपी गरिमा मलिक ने अधिकारियाें के साथ बैठक की और चुनाव तैयारियाें की समीक्षा की. बैठक में डीएम ने सभी बीडीआे सह निर्वाची पदाधिकारी काे पंचायत चुनाव संबंधी […]
विज्ञापन
गया: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के 24, 28 अप्रैल व दाे मई काे होनेवाले मतदान काे लेकर समाहरणालय सभाकक्ष में बुधवार की देर शाम डीएम कुमार रवि व एसएसपी गरिमा मलिक ने अधिकारियाें के साथ बैठक की और चुनाव तैयारियाें की समीक्षा की.
बैठक में डीएम ने सभी बीडीआे सह निर्वाची पदाधिकारी काे पंचायत चुनाव संबंधी कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. सभी प्रकार की रिपाेर्ट, फाेल्डर, रूट चार्ट व नजरी नक्शा आदि समय पर उपलब्ध कराने काे कहा.
इसके अलावा पेट्राेल पंपाें का टैगिंग और वाहनों व ईंधन का आकलन करने का भी निर्देश दिया. डीएम ने जिला परिवहन पदाधिकारी काे पहले तीन चरणाें के लिए पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था करने को कहा. कलस्टर सेंटरों व सभी मतदान केंद्राें पर पेयजल, बिजली व भाेजन आदि जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया. इसके अतिरिक्त स्ट्रांग रूम की सुरक्षित व्यवस्था करने का निर्देश दिया.
बैठक में चुनाव के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने पर भी चर्चा की गयी. एसएसपी गरिमा मलिक ने डीएम काे बताया कि सीपीएमएफ के जवानाें द्वारा माेटरसाइकिल से सभी मतदान केंद्राें की सघन गश्ती की जायेगी. पुलिस अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करनेवालाें पर कड़ी कार्रवाई किये जाने और स्वच्छ, शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए कृतसंकल्प रहने का निर्देश दिया गया है. बैठक में आदर्श मतदान केंद्राेंं पर समुचित व्यवस्था करने व कंट्राेल रूम काे सुव्यवस्थित कर सूचनाआें के आदान-प्रदान व आवश्यक कार्रवाई पर भी चर्चा की गयी. इस मौके पर एएसपी, सभी निर्वाची पदाधिकारी, एसडीओ व डीएसपी के अलावा काेषांगाें के नाेडल पदाधिकारी भी माैजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










