बहन की शादी में आ रहे भाई की ट्रेन से कट कर मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Apr 2016 9:39 AM
गुरारू. आनंद विहार-संतरागाक्षी साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन से बुधवार की सुबह गिर कर एक युवक की माैत हाे गयी. युवक की पहचान काेंच थाना क्षेत्र के कनाैसी गांव के सत्येंद्र ठाकुर के बेटे 30 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में हुई. वह दिल्ली में प्राइवेट संस्थान में नाैकरी करता था. चचेरी बहन की शादी में शरीक […]
गुरारू. आनंद विहार-संतरागाक्षी साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन से बुधवार की सुबह गिर कर एक युवक की माैत हाे गयी. युवक की पहचान काेंच थाना क्षेत्र के कनाैसी गांव के सत्येंद्र ठाकुर के बेटे 30 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में हुई. वह दिल्ली में प्राइवेट संस्थान में नाैकरी करता था. चचेरी बहन की शादी में शरीक हाेने अपने गांव कनाैसी आ रहा था. आनंद विहार-संतरागाक्षी एक्सप्रेस ट्रेन का गुरारू रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं है, लेकिन ट्रेन थाेड़ी धीमी हाे गयी थी.
वह सामान के साथ स्टेशन पर उतरने की काेशिश करने लगा, इसी कोशिश में वह पहियों की चपेट में आ गया. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. स्टेशन पर ही उसके गांव के कुछ लोग ट्रेन पकड़ने आये थे, उन लोगों ने राहुल को पहचान लिया. सभी मिल कर शव को गांव लेकर चले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










