स्टूडेंट्स ने बंदियों को कानूनी अधिकारों से कराया अवगत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Apr 2016 9:39 AM
गया: दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के लीगल एंड क्लिनिक के क्रिमिनल जस्टिस सेल ने सेंट्रल जेल का दाैरा किया. इसमें शिक्षक व छात्र भी शामिल थे. यूनिवर्सिटी के पीआरआे मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि स्कूल अॉफ लॉ एंड गर्वर्नेंस के सहायक प्राध्यापक अहसान राशिद व देव नारायण सिंह की देखरेख में लॉ के […]
यूनिवर्सिटी के पीआरआे मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि स्कूल अॉफ लॉ एंड गर्वर्नेंस के सहायक प्राध्यापक अहसान राशिद व देव नारायण सिंह की देखरेख में लॉ के दूसरे, चाैथे व छठे सेमेस्टर के छात्राें ने गया सेंट्रल जेल में लीगल एड कैंप लगा कर कैदियाें की हालत से रू-ब-रू हुए. छात्राें में नामिता ले पचा, कुंदन कुमार, अभ्युदय आनंद व अभिषेक आनंद ने कैदियाें से बातचीत कर उन्हें अपने संवैधानिक व कानूनी अधिकाराें से अवगत करवाया.
सीयूएसबी के क्रिमिनल जस्टिस सेल ने कैदियाें से रू-ब-रू होने के साथ जेल के अंदर मिलने वाली सुविधाआें व रहन-सहन की स्थिति का भी जायजा लिया. सहायक प्राध्यापक व सेल के समन्वयक अहसन राशिद ने बताया कि जेल में लगाया गया कैंप काफी सफल व संताेषजनक रहा. उन्हाेंने कहा कि इस पहल से गया जेल के कैदी काफी प्रसन्न हुए व उन्होंने इसके लिए यूनिवर्सिटी की टीम काे धन्यवाद दिया. श्री राशिद ने बताया कि उनकी टीम ने जेल के अधिकारियाें से भेंट कर कारावास के अंदर की हालात के बारे में विचार-विमर्श किया व उन्हें नियमानुसार उचित सुविधाएं प्रदान करवाने के लिए उपयुक्त सुझाव भी दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










