ड्राइवरों के साथ मारपीट का मामला देखेंगे डीएम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Apr 2016 8:50 AM

विज्ञापन

गया : नगर आयुक्त ने कूड़ा गिरानेवाली गाड़ी के ड्राइवरों के आवेदन को डीएम, एसएसपी व संबंधित थाने को भेज दिया है. सफाई प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि ड्राइवरों के साथ की जा रही मारपीट व धमकी को लेकर अधिकारी व संबंधित थाने की पुलिस को लिखा गया है. नगर आयुक्त व अन्य अधिकारी […]

विज्ञापन
गया : नगर आयुक्त ने कूड़ा गिरानेवाली गाड़ी के ड्राइवरों के आवेदन को डीएम, एसएसपी व संबंधित थाने को भेज दिया है. सफाई प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि ड्राइवरों के साथ की जा रही मारपीट व धमकी को लेकर अधिकारी व संबंधित थाने की पुलिस को लिखा गया है.
नगर आयुक्त व अन्य अधिकारी बुधवार को जांच के लिए नैली यार्ड जायेंगे. इस तरह की बात आयी, तो कर्मचारियों की सुरक्षा का इंतजाम किया जायेगा. उन्होंने कहा कि नगर निगम इस मामले में गंभीर है. कर्मचारियों को सुरक्षित रख कर ही कूड़ा उठाया जा सकता है.
दूसरी ओर बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ ने विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक कर कहा कि जब तक सुरक्षा का इंतजाम नहीं किया जायेगा, तब तक नैली डंपिंग यार्ड में कूड़ा गिराने का काम चालू नहीं किया जायेगा. निगम के अधिकारी किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहे हैं. महासंघ के महासचिव श्यामलाल प्रसाद ने कहा कि नगर आयुक्त ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि बुधवार की सुबह यार्ड में जाकर जायजा लेंगे. उसके बाद सुरक्षा की व्यवस्था की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन