पारा चढ़ा, पर नरम रहा दिन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Apr 2016 8:50 AM
विज्ञापन
गया : रविवार की तुलना में साेमवार काे गया का पारा फिर ऊपर चढ़ गया है. रविवार काे जहां अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस था, वहीं साेमवार काे अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. साेमवार को सुबह की नमी 68 प्रतिशत व […]
विज्ञापन
गया : रविवार की तुलना में साेमवार काे गया का पारा फिर ऊपर चढ़ गया है. रविवार काे जहां अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस था, वहीं साेमवार काे अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. साेमवार को सुबह की नमी 68 प्रतिशत व शाम की नमी 22 प्रतिशत रही. दिन में धूप में नरमी रही. छिटपुट बादल भी छाये रहे.
हवा में भी गरमाहट नहीं थी, पर ऊमस काफी थी. गरमी काे देखते हुए लाेग चेहरे पर ताैलिया या कपड़े ढंग कर बाहर निकल रहे थे. बाजार में आैर दिनाें की अपेक्षा थाेड़ी चहल-पहल दिखी.
शाम ढलते ही बाजार में लाेगाें की आवाजाही बढ़ने से राैनक आैर भी बढ़ गयी. गरमी की तपिश मिटाने के लिए लस्सी, आइसक्रीम, ठंडा, सत्तू, आमझाेरा की दुकानाें पर भी लाेग देखे गये. इन दिनाें बेल की बिक्री भी काफी बढ़ गयी है. माैसम पूर्वानुमान में साेमवार की दाेपहर बादल आंधी-तूफान की आशंका के मद्देनजर लाेग सशंकित थे, पर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ, ताे लाेगाें ने राहत महसूस की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










