बैरागी में नाली पर कब्जे के लिए आपस में भिड़े पड़ोसी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Apr 2016 8:49 AM

विज्ञापन

गाली-गलौज व धमका कर रुपये छीनने का लगाया आरोप गया. घर के बगल से गुजरनेवाली नाली पर कब्जा करने को लेकर हुए विवाद में डेल्हा थाना क्षेत्र के अंदर बैरागी स्थित मंदिर के पास दो पड़ोसी भिड़ गये. नाली पर कब्जा कर घर का निर्माण करने से रोकने को लेकर दोनों पड़ोसियों में विवाद हो […]

विज्ञापन
गाली-गलौज व धमका कर रुपये छीनने का लगाया आरोप
गया. घर के बगल से गुजरनेवाली नाली पर कब्जा करने को लेकर हुए विवाद में डेल्हा थाना क्षेत्र के अंदर बैरागी स्थित मंदिर के पास दो पड़ोसी भिड़ गये. नाली पर कब्जा कर घर का निर्माण करने से रोकने को लेकर दोनों पड़ोसियों में विवाद हो गया और मामला डेल्हा थाने तक पहुंच गया. पुलिस ने भी मामले की जांच की और सुलह के साथ रहने की बात कह कर चली गयी. लेकिन, इसमें शिकायतकर्ता नारायण प्रसाद ने पड़ोसी अरविंद कुमार पर
आरोप लगाया है कि पुलिस के जाने के बाद अरविंद कुमार व अन्य लोग उनके घर के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज की और बाहर आने के बाद उनके गरदन पर धारदार हथियार रख कर उन्हें धमकाया. उनके जेब में रहे 7500 रुपये निकाल लिये गये. इस बारे में डेल्हा थाने के प्रभारी एसआइ राजू कुमार ने बताया कि मामले की जांच का निर्देश
थाने के ही एक एसआइ को दिया गया है. उन्होंने बताया कि वैसे फिर से उक्त मुहल्ले में जाकर देखा
जायेगा कि सच्चाई क्या है? शिकायतकर्ता ने अपने पड़ोसी से जान-माल का नुकसान होने की भी आशंका जतायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन