अगस्त-सितंबर में होगा छात्र संघ का चुनाव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Apr 2016 8:47 AM
विज्ञापन
बोधगया : मगध विश्वविद्यालय (एमयू) से जुड़े विभिन्न छात्र यूनियनों को कुलपति प्रो (डॉ) मोहम्मद इश्तियाक ने बड़ी सौगात देने का फैसला लिया है. कुलपति ने एमयू में छात्र संघ का चुनाव अगस्त या सितंबर महीने में कराने का निर्णय लिया है. चुनाव को लेकर कुलपति ने पदाधिकारियों को कई बिंदुओं पर विचार-विमर्श कर सैद्धांतिक […]
विज्ञापन
बोधगया : मगध विश्वविद्यालय (एमयू) से जुड़े विभिन्न छात्र यूनियनों को कुलपति प्रो (डॉ) मोहम्मद इश्तियाक ने बड़ी सौगात देने का फैसला लिया है. कुलपति ने एमयू में छात्र संघ का चुनाव अगस्त या सितंबर महीने में कराने का निर्णय लिया है. चुनाव को लेकर कुलपति ने पदाधिकारियों को कई बिंदुओं पर विचार-विमर्श कर सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है.
इसका खुलासा कुलपति ने सोमवार को अपने कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान किया. कुलपति ने बताया कि नये सत्र में नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो जाने के एक माह बाद छात्र संघ का चुनाव कराया जायेगा. जुलाई महीने तक नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो जायेगी. इसके एक माह बीत जाने के बाद नामांकन करानेवाले स्टूडेंट्स अपने आप को कॉलेज के माहौल में ढाल लेंगे. अगस्त या सितंबर महीने में छात्र संघ का चुनाव कराया जायेगा.
यादगार व ऐतिहासिक होगा चुनाव
कुलपति ने बताया कि छात्र संघ के चुनाव को यादगार व ऐतिहासिक बनाने के लिए अभी से ही मंथन शुरू कर दिया गया है. चुनाव कराना कोई बड़ी बात नहीं है. इस चुनाव में सारी भूमिका छात्रों की ही होगी. चुनाव के दौरान हर मोरचे पर छात्र ही रहेंगे, शिक्षक सिर्फ उन्हें गाइड करेंगे. यह भी सत्य है कि सभी छात्र परिपक्व नहीं होते हैं. लेकिन, छात्रों को परिपक्व करने के लिए उन्हें संबंधित बिंदुओं पर ट्रेनिंग दी जायेगी. कोशिश होगी कि चुनाव से संंबंधित कामकाज में छात्र अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें. इस मौके पर प्रतिकुलपति प्रो (डॉ) कृतेश्वर प्रसाद भी मौजूद थे.
चुनाव से पहले छात्र यूनियनों से करेंगे बातचीत
कुलपति प्रो (डॉ) मोहम्मद इश्तियाक ने बताया कि छात्र संघ का चुनाव कराने के पहले विभिन्न यूनियनों से जुड़े विद्यार्थियों के साथ बैठक की जायेगी और उनकी समस्याओं से रू-ब-रू होंगे. कोशिश की जायेगी कि एमयू व छात्र हित से जुड़ी समस्याओं को निबटारा कराने का प्रयास किया जाये.
बैठक के दौरान विद्यार्थियों को उनके दायित्वों से भी अवगत कराया जायेगा. उसका निर्वहन करने में विद्यार्थियों को महती भूमिका निभानी होगी. इससे एमयू व संबंधित छात्रों का विकास होगा. कुलपति ने बताया कि छात्र संघ का चुनाव नये तरीके से कराया जायेगा, ताकि यूनियनों से जुड़े विद्यार्थियों की भागीदारी हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










