शेरघाटी में कुदाल से किसान की हत्या

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Apr 2016 7:52 AM

विज्ञापन

शेरघाटी : गया जिले के शेरघाटी प्रखंड के कमात गांव में शनिवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने कुदाल व धारदार हथियार से गला रेत कर एक किसान की हत्या कर दी. अपराधियों ने किसान की अांखें फोड़ दीं व नाक भी काट ली. रविवार की सुबह घटना की जानकारी घरवालों व ग्रामीणों को मिली, […]

विज्ञापन
शेरघाटी : गया जिले के शेरघाटी प्रखंड के कमात गांव में शनिवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने कुदाल व धारदार हथियार से गला रेत कर एक किसान की हत्या कर दी. अपराधियों ने किसान की अांखें फोड़ दीं व नाक भी काट ली. रविवार की सुबह घटना की जानकारी घरवालों व ग्रामीणों को मिली, तो गांव में मातम छा गया. थानाध्यक्ष सुजय विद्यार्थी ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की. हालांकि, घटना के बारे में न तो पुलिस कुछ बता पा रही है, न ही गांववाले मुंह खोल रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक, किसान दिलीप सिन्हा उर्फ दिल्लु खेत का पटवन करने गांव के निकट ही बधार में गये थे. इसी दौरान अकेला होने का फायदा उठा कर घात लगाये अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया. इसके बाद कुदाल व हथियार से उनकी हत्या कर दी. हत्या करने के बाद शव को घसीटते हुए दूर ले जाकर छोड़ दिया. मृतक की पत्नी रीना देवी ने बताया कि उनके पति की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी.

उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. पारिवारिक सूत्रों की मानें, तो एक महीने पहले दिलीप सिन्हा की बेटी के साथ कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की थी. विरोध करने पर श्री सिन्हा व आरोपित युवकों के बीच नोक-झोंक हुई थी. कुछ लोग इसे भी हत्या की वजह मान रहे हैं. उनके तीन बच्चे हैं. रिमझिम, अंकिता व दीपांशु. ग्रामीणों का कहना है कि वह बहुत ही सीधा-सादा जीवन जीनेवाले व्यक्ति थे. ऐसे व्यक्ति की किसी से दुश्मनी नहीं हो सकती.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन