सूर्यदेवता ने नरमी दिखायी तो पारा लुढ़का, मिली राहत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Apr 2016 7:51 AM
विज्ञापन
गया: चिलचिलाते धूप, तेज गरम हवा व तर-बतर कर देनेवाले पसीने से रविवार को थोड़ी-बहुत राहत मिली. सूर्य देवता ने थोड़ी बहुत नरमी दिखायी, तो शनिवार की तुलना में पारा तीन डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया. पारा लुढ़कने के साथ रविवार की दाेपहर से पहले तक बादलाें के बीच सूर्य की लुकाछिपी चलती रही. दाेपहर बाद […]
विज्ञापन
गया: चिलचिलाते धूप, तेज गरम हवा व तर-बतर कर देनेवाले पसीने से रविवार को थोड़ी-बहुत राहत मिली. सूर्य देवता ने थोड़ी बहुत नरमी दिखायी, तो शनिवार की तुलना में पारा तीन डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया. पारा लुढ़कने के साथ रविवार की दाेपहर से पहले तक बादलाें के बीच सूर्य की लुकाछिपी चलती रही. दाेपहर बाद बादल छाने से हवा में भी नरमी आ गयी. हवा में थाेड़ा ठंडापन महसूस हुआ. हालांकि, आसमान में बादल छाने से थाेड़ी उमस महसूस की गयी.
माैसम में आये अचानक बदलाव से बाजार में चहल-पहल बढ़ी. माैसम विज्ञान केंद्र, पटना, के डिप्टी डायरेक्टर आरके गिरि ने बताया कि रविवार के माैसम में परिवर्तन की बात कही गयी थी. साेमवार काे भी माैसम नरम रह सकता है. आकाश में छिटपुट बादल के साथ हवा में भी ठंडक रहेगी. मंगलवार से माैसम में फिर परिवर्तन देखने को मिलेगा. पारा ऊपर चढ़ने की उम्मीद है.
तापमान पर नजर
रविवार काे अधिकतम पारा 40.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शनिवार काे 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था. रविवार काे न्यूनतम पारा 25.2 डिग्री सेल्सियस व शनिवार काे 23.3 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










