भिंडी की खेती से जिंदगी संवार रहे मदनपुर के कई किसान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Apr 2016 7:50 AM
मदनपुर: किसान कम समय में भिंडी खेती कर अच्छी आमदनी प्राप्त कर रहे हैं. मदनपुर प्रखंड क्षेत्र के पड़रिया व खिरियावा गांव में कई एकड़ में भिंडी की खेती की जा रही है. पड़रिया के किसान राम भजन साव, रामचंद्र यादव, वीरेंद्र यादव व दिलीप सिंह तीन बीघे में वर्षों से भिंडी की खेती कर […]
60 दिन के पूरे फसल चक्र में एक बार निकौनी व 15 दिन पर सिंचाई की आवश्यकता होती है. इस क्रम में बीच-बीच में रासायनिक खाद डाला जाता है. भिंडी के पौधे में मुख्य रूप से कीट लगने की बीमारी होती है. इससे निजात पाने के लिए कीटनाशक दवा का छिड़काव किया जाता है.
किसानों ने बताया कि प्रति बिगहा 30 हजार की लागत पर कम-से-कम 60 हजार रुपये की आमदनी होती है, जो दाम पर निर्भर करता है. भिंडी की उपज प्रति बीघा दो क्विंटल होती है. तैयार फसल को स्थानीय बाजार खिरियावां, मदनपुर या बाहर बेचा जाता है. किसानों का मानना है कि भिंडी के लिए यहां की भूमि उपर्युक्त है. हमलोग मुख्य रूप से इस खेती से अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










