खर्च होंगे ढाई करोड़ रुपये

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Apr 2016 8:39 AM

विज्ञापन

गुड न्यूज. इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम का होगा जीर्णोद्धार इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम का निर्माण इनडोर होनेवाले खेलों को बढ़ावा देने के लिए किया गया था. लेकिन, इसके निर्माण का कभी कोई बड़ा औचित्य नजर नहीं आया. बनने के बाद शायद ही कभी बड़ा आयोजन हुआ हो. हां, खेल के अलावा सरकारी व प्राइवेट संस्थानों […]

विज्ञापन
गुड न्यूज. इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम का होगा जीर्णोद्धार
इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम का निर्माण इनडोर होनेवाले खेलों को बढ़ावा देने के लिए किया गया था. लेकिन, इसके निर्माण का कभी कोई बड़ा औचित्य नजर नहीं आया. बनने के बाद शायद ही कभी बड़ा आयोजन हुआ हो. हां, खेल के अलावा सरकारी व प्राइवेट संस्थानों की बैठकों का दौर चलता रहा है, लेकिन अब तो उस पर भी विराम लग गया है. इन सबके बीच निगम की बैठक में इस पर चर्चा हुई है, तो इसके कायाकल्प की उम्मीद जगी है.
गया : बदहाल व जर्जर हो चुके इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम के जीर्णोद्धार व मेकओवर (कायाकल्प) की उम्मीद जगी है. आशा है कि इसके लिए करोड़ों की जो मंजूरी मिली है, वह पास हो जाये और उसका सदुपयोग भी. विगत 16 फरवरी को आयोजित नगर निगम बोर्ड की बैठक में इस स्टेडियम के लिए ढाई करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी गयी थी.
लगे हाथ काम शुरू कराने के लिए डीपीआर बनाने की जिम्मेवारी भी एक एजेंसी को सौंप दी गयी.
पहले व अब
इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम स्टेडियम का निर्माण 1982 में हुआ था. इससे नगर निगम को अच्छा खासा राजस्व मिल जाता था. शुरुआती दौर में यहां खेल का भी आयोजन किया जाता है. पर, रख-रखाव व मेंटेनेंस के अभाव में इसकी हालत दयनीय होती चली गयी. स्टेडियम की दीवारें जहां-तहां टूट गयी हैं. अंदर की जमीन भी उखड़ गयी है. अब तो, स्थिति ऐसी है कि किसी कार्यक्रम के लिए बुकिंग दूर की बात, इधर आने-जाने में भी परहेज करने लगे़
बोले नगर आयुक्त
वित्तीय वर्ष 2016-17 के अंत तक प्रोजेक्ट फाइनल कर लिया जायेगा. डीपीआर तैयार करने के लिए एजेंसी को काम सौंप दिया गया है. जीर्णोद्धार का काम जल्द ही शुरू कर दिया जायेगा.विजय कुमार, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन