‘अग्निवर्षा’ से मिलेगी राहत छायेगा बदरा !
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Apr 2016 8:38 AM
विज्ञापन
गया : अप्रैल के पहले सप्ताह से हर राेज बढ़ रहा तापमान लोगों की मुसीबतें बढ़ा रहा है. दिन में हो रही ‘अग्निवर्षा’ का ताप रात में भी झुलसा रहा है. सुबह के नौ बजते-बजते धूप की तपिश बाहर जाने से रोक दे रही है. इन सबके बीच, मौसम विज्ञान केंद्र ने थोड़ी बहुत राहत […]
विज्ञापन
गया : अप्रैल के पहले सप्ताह से हर राेज बढ़ रहा तापमान लोगों की मुसीबतें बढ़ा रहा है. दिन में हो रही ‘अग्निवर्षा’ का ताप रात में भी झुलसा रहा है. सुबह के नौ बजते-बजते धूप की तपिश बाहर जाने से रोक दे रही है. इन सबके बीच, मौसम विज्ञान केंद्र ने थोड़ी बहुत राहत की बात कही है.
माैसम विज्ञान केंद्र, पटना के डिप्टी डायरेक्टर आरके गिरि कहते हैं कि रविवार की शाम तक आसमान में बादल छाने की जगी है. हवा में तपन भी कम होगी. लेकिन हां, बारिश नहीं हाेगी. तापमान में थाेड़ी-बहुत गिरावट की उम्मीद कर सकते हैं. इसका असर साेमवार काे भी दिखेगा.
इधर, शनिवार काे पुरवा व पछुआ हवाओं का कॉकटेल (मिलाजुला) रहा. लेकिन, रविवार व साेमवार काे सिर्फ पुरवा हवा चलने की उम्मीद है. इसके बाद मंगलवार से मौसम फिर गरम होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










