केंद्र के काम को जन-जन तक पहुंचायेंगे भाजपाई

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Apr 2016 8:43 AM

विज्ञापन

गया: केंद्र सरकार द्वारा बिहार के हित में किये जा रहे कार्यों की जानकारी देने के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं को जन-जन तक संपर्क करने का टास्क दिया गया है. इसमें केंद्र द्वारा कराये जा रहे कार्यों यथा पुल निर्माण, रेलवे लाइन, ओवरब्रिज व राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण के बारे में लोगों को बताना शामिल […]

विज्ञापन
गया: केंद्र सरकार द्वारा बिहार के हित में किये जा रहे कार्यों की जानकारी देने के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं को जन-जन तक संपर्क करने का टास्क दिया गया है.

इसमें केंद्र द्वारा कराये जा रहे कार्यों यथा पुल निर्माण, रेलवे लाइन, ओवरब्रिज व राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण के बारे में लोगों को बताना शामिल है. सोमवार को भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के प्रदेश महामंत्री, पूर्व विधायक सह गया जिला चुनाव अधिकारी विनय सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केंद्र के कार्यों से आम लाेगों को अवगत करायेंगे.

इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार पर धान की खरीद में नाकाम करने व जनता से झूठ बोल कर वोट लेने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जिला कार्यसमिति के सदस्य केंद्र प्रायोजित योजनाओं के बारे में लोगों को बताने का काम करें. जिला अध्यक्ष अनिल स्वामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला उपाध्यक्ष धनराज शर्मा, इंदू सहाय, दयानंद गिरि, वीरेंद्र राउत, पूर्व जिलाध्यक्ष जैनेंद्र शर्मा व अन्य शामिल हुए. भाजपा के जिला कार्यालय में आयोजित बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर व राष्ट्रगान के साथ की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन