गया-पटना रेलखंड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
gayaji news

ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत

Gaya Ji News : गया-पटना रेलखंड पर नेहालपुर गांव के समीप शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. बेलागंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

विज्ञापन

बेलागंज से अजीत कुमार की रिपोर्ट
Gaya Ji News :
गया-पटना रेलखंड पर नेहालपुर गांव के पास शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई. इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए.

मौके पर पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

घटना की जानकारी मिलने के बाद बेलागंज थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एएनएमसीएच), गया भेजने की कार्रवाई की गई.

मृतक की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का लिया जा रहा सहारा

इस संबंध में बेलागंज एसएचओ सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई है. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. पुलिस शव की शिनाख्त कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. इसके लिए सोशल मीडिया सहित अन्य उपलब्ध माध्यमों का सहारा लिया जा रहा है, ताकि मृतक के परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके. थानाध्यक्ष ने बताया कि पहचान होने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह घटना किन परिस्थितियों में हुई.

Also Read: कैमूर के लाल दारोगा साजन पासवान की मौत से इलाके में मातम, 4 भाइयों में सबसे छोटे थे

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन