तेल बिगहा में 100 लीटर देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, मोटरसाइकिल व मोबाइल जब्त

बाइक व शराब के साथ गिरफ्तार आरोपित.
बेलागंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 100 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
बेलागंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 100 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. पुलिस ने मौके से बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
जांच के दौरान पुलिस ने पकड़ी शराब
थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि पीएसआइ राजू के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम गश्ती पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति काले रंग की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल से ग्राम तेल बिगहा की ओर अवैध देसी महुआ शराब लेकर आ रहा है.सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने गांव के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। पुलिस को देखते ही चालक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया.
बाइक की डिक्की व कंटेनर में मिली शराब
पूछताछ में गिरफ्तार युवक की पहचान अखिलेश कुमार (27), पिता रामस्वरूप यादव, निवासी ग्राम तेल बिगहा, थाना बेलागंज के रूप में हुई. तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर रखे प्लास्टिक के कंटेनरों एवं डिक्की से कुल 100 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई. आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार, युवक शराब और वाहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सक. गिरफ्तार आरोपित को मंगलवार को न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










