मुआयना: सीयूएसबी के स्टूडेंट्स पहुंचे नेपा, टेपा व दरियापुर, जानीं गावों की समस्याएं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Apr 2016 8:42 AM
विज्ञापन
गया: दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के कम्युनिटी डेवलपमेंट सेल के प्राध्यापकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ने पंचानपुर इलाके के तीन गांवाें का भ्रमण किया. इस ट्रिप का आयोजन स्कूल ऑफ एजुकेशन की डीन प्रोफेसर रेखा अग्रवाल की देखरेख में किया गया. उन्हाेंने प्रॉक्टर डॉ कौशल किशोर के साथ हरी झंडी दिखाकर बसों […]
विज्ञापन
गया: दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के कम्युनिटी डेवलपमेंट सेल के प्राध्यापकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ने पंचानपुर इलाके के तीन गांवाें का भ्रमण किया. इस ट्रिप का आयोजन स्कूल ऑफ एजुकेशन की डीन प्रोफेसर रेखा अग्रवाल की देखरेख में किया गया.
उन्हाेंने प्रॉक्टर डॉ कौशल किशोर के साथ हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया. इस ट्रिप में सात प्राध्यापक व स्कूल ऑफ एजुकेशन के 34 विद्यार्थी माैजूद थे. इन्होंने पंचानपुर के अंतर्गत आने वाले तीन गांव नेपा, टेपा व दरियापुर का दौरा किया. टीम ने गांव से जुड़े अहम पहलुओं व समस्याओं की जानकारी ली. इसमें शैक्षिक, सामाजिक, आर्थिक, स्वास्थ्य व वातावरण आदि प्रमुख थे.
प्रोफेसर रेखा अग्रवाल ने बताया कि नेपा गांव में शैक्षिक सुविधाएं व सेवाएं प्राध्यापक डॉ तपन कुमार बसंतिया की अगुवाई में दी गयी. इस दौरान छात्रों ने गांव में रहने वाले लोगों की शैक्षिक स्थिति का जायजा लिया व स्कूल में मौजूद सुविधाओं का भी निरीक्षण किया.
गांव के मुखिया विनोद चौधरी की मदद से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक 12 युवा छात्रों की खोज की गयी. टेपा गांव में डॉ रिंकी की देख-रेख में शिक्षा व दूसरे आयामों का जायजा लिया गया और उनके साथ डॉ मितांजलि साहू व डॉ पीयूष कुमार सिंह मौजूद थे. गांव के ही अनिल चौधरी ने टीम को गांव का मुआयना करने में मदद दी. दरियापुर गांव में शिक्षा के साथ-साथ स्वस्थ्य व साफ-सफाई आदि का जायजा डॉ शांभवी के दिशा निर्देश पर छात्रों ने लिया. इस गांव में स्टूडेंट्स ने 65 घरों के निरीक्षण किये व आवश्यक डाटा इकट्ठा किया व गांव के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










