दुस्साहस: कर दिये दो लाख के जेवर ''साफ''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Mar 2016 8:09 AM
जेवर चमकाने के नाम पर ठगी करनेवाले गिरोह ने एक बार फिर एक महिला को शिकार बनाया है. पहले लोटा, फिर पायल चमका कर दिखाने के बाद ठगों ने महिला को विश्वास में ले लिया और बड़ी आसानी से सोने के जेवर लेकर चंपत हो गये. गया: जेवर साफ करने के नाम पर ठगी करनेवाले […]
तब, युवकों ने कहा कि बगलवाले घर में भी ज्वेलरी को गरम करने के लिए छोड़ कर आया था, इसलिए उधर काम खत्म कर वापस आते हैं, तब तक पानी को गरम होने दें. थोड़ी देर बाद उन्होंने शंका होने पर बरतन में देखा तो एक भी जेवर नहीं थे. बाहर आकर देखा तो दोनों युवक फरार हो चुके थे. पूर्णिमा सिंह ने बताया कि दोनों युवकों की उम्र लगभग 30-35 वर्ष होगी व दोनों काले रंग के थे और नीले रंग के कपड़े में थे. आसपास के लोगों ने बताया कि दोनों युवक स्कूटर से आये थे. ठगी होने के बाद उन्होंने इसकी सूचना बोधगया इंस्पेक्टर नरेश कुमार को दी. इंस्पेक्टर ने दोमुहान पहुंच कर मामले की जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










