गया जी में अश्लील फोटो-वीडियो वायरल कर रहे थे युवक, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस
Gaya ji News: गया जी जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने तथा धमकी देने के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है.
गया जी से डॉ. प्रमोद कुमार वर्मा की रिपोर्ट
Gaya ji News: गया जी जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने तथा धमकी देने के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों आरोपितों को दबोच लिया. मामले को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है.
अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने का गंभीर आरोप
मामला गुरुआ थाना क्षेत्र के मंडा पंचायत से जुड़ा है. चई गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाना में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोग उनके अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर रहे हैं. साथ ही उन्हें लगातार धमकियां भी दी जा रही थीं. मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुआ थाना पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी. पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की पहचान की और उनकी गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी.
गुप्त सूचना पर छापेमारी
जांच के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मंडा गांव में छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान दो युवकों को हिरासत में लिया गया, जिनकी पहचान मनीष कुमार और उत्तम दास के रूप में हुई है. दोनों आरोपी मंडा गांव के निवासी बताए गए हैं. थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही उनके मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी जांच की जा रही है, ताकि वायरल सामग्री और उसके स्रोत से जुड़ी जानकारी जुटाई जा सके.
तकनीकी जांच के बाद हुई गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर की गई है. शुरुआती जांच में मिले साक्ष्यों के बाद ही दोनों युवकों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को खंगाल रही है.

सोशल मीडिया को लेकर पुलिस की अपील
घटना के बाद पुलिस ने आम लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की है. अधिकारियों ने कहा कि किसी की निजी तस्वीर या वीडियो को बिना अनुमति साझा करना गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाती है.
Also Read: गया जंक्शन पर रेलवे की बड़ी कार्रवाई, बिना टिकट पकड़े गए 460 यात्री, वसूला गया ₹2.40 लाख जुर्माना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










